डीएम ने की राजस्व एवं आंतरिक संसाधन से संबंधित समीक्षात्मक बैठक

 न्यूनतम राजस्व संग्रहण करने पर लगाया फटकार

समस्तीपुर। जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा द्वारा समाहरणालय सभागार समस्तीपुर में बृहस्पतिवार को राजस्व एवं आंतरिक संसाधन से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई। आंतरिक संसाधन की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी द्वारा न्यूनतम राजस्व संग्रहण करने वाले पांच कार्यालय जिसमें जिला खनन कार्यालय जिनकी उपलब्धि 38.49 प्रतिशत, माप तौल कार्यालय जिनकी उपलब्धि 55.49 प्रतिशत, विद्युत कार्यालय दलसिंहसराय जिनकी उपलब्धि 58.80 , नगर निगम समस्तीपुर जिनकी उपलब्धि 59.67% तथा भू राजस्व संग्रहण जिनकी उपलब्धि 63.32% है को फटकार लगाते हुए यथाशीघ्र यथा शीघ्र निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। शेष कार्यालय को भी निर्धारित लक्ष्य को वित्तीय वर्ष समाप्ति से पूर्व प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। राजस्व की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा अंचल स्तरीय भूमि विवाद की थाना पर होने वाली संयुक्त अनिवार्य बैठक तथा अनुमंडल स्तरीय एसडीओ एसडीपीओ की भूमि विभाग से संबंधित बैठक नियमित करने तथा इसका प्रतिवेदन भू संपदा पोर्टल पर अपलोड करने हेतु निर्देश दिया गया। राजस्व कर्मचारी मोबाइल ऐप में अभियान बसेरा 2 सर्वेक्षण का प्रगति प्रतिवेदन की समीक्षा के क्रम में सबसे खराब प्रदर्शन सिंघिया का 23% शिवाजी नगर का 34%, विभूतिपुर का 39%, तथा विथान का 40% रहने पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई तथा सभी संबंधित पदाधिकारी को चेतावनी देते हुए यथाशीघ्र प्रतिवेदन अपलोड करने हेतु निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त ऑनलाइन म्यूटेशन तथा परिमार्जन प्लस अंतर्गत जमाबंदी के डिजिटाइजेशन से संबंधित निर्धारित लक्ष्य को समय अवधि में पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। राजस्व कर्मचारी मोबाइल ऐप में आधार सीडिंग के में खराब प्रदर्शन करने वाले सिंघिया, विथान एवं रोसड़ा क्रमशः 30%, 31% ,32% को फटकार लगाई गई। इसी प्रकार ई- मापी की समीक्षा के क्रम में सर्वाधिक अप्रूवल पेंडिंग क्रमशः 10-10 समस्तीपुर सदर एवं पूसा में पाया गया। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी जाहिर करते हुए शीघ्र अप्रूवल देने हेतु निदेशित किया गया। इसके साथ-साथ एलपीसी स्टेटस रिपोर्ट, अतिक्रमण वाद के निष्पादन तथा मुख्यमंत्री जनता दरबार के आवेदनों को भी यथाशीघ्र निष्पादित करने हेतु सभी सम्बंधित पदाधिकारीगण को निर्देश दिया गया। बैठक में अपर समाहर्ता समस्तीपुर अजय कुमार तिवारी, सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता तथा सभी अंचल अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!