डीके शिवकुमार ने की सोनिया गांधी से मुलाकात

नई दिल्ली | कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष और पार्टी वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार ने शनिवार को दिल्ली पहुंचकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की।

सोनिया गांधी से 10 जनपथ पर मुलाकात के बाद डीके शिवकुमार ने कहा, आज पार्टी अध्यक्ष से दिल्ली में मुलाकात हुई। सोनिया गांधी से कर्नाटक से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी के साथ शिव कुमार की बैठक के बाद, कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के नामों को भी अंतिम रूप देने की संभावना है, जिसमें बड़े बदलाव की उम्मीद है।

हालांकि पिछले महीने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से दिल्ली पहुंचकर मुलाकात की थी। जिसके बाद उन्होंने कहा था कि उनकी राष्ट्रीय राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है और वह केवल राज्य की राजनीति तक ही सीमित रहना चाहते हैं। दरअसल सिद्धारमैया ने ये बात पार्टी नेतृत्व की तरफ से उन्हें राष्ट्रीय राजनीति में एक बड़ी भूमिका के साथ लाने के किसी भी प्रयास के जवाब में कही थी।

वहीं इसके डीके शिवकुमार के कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात के बाद यह मायने निकाले जा रहे हैं कि शीर्ष नेतृत्व की ओर से उन्हें राष्ट्रीय राजनीति में भी अहम भूमिका दी जा सकती है।

आगामी साल 2022 में कई राज्यों में चुनाव है ऐसे में पार्टी वरिष्ठ नेताओं को चुनावी राज्यों में अहम भूमिका देने की तैयारी कर रही है।

वहीं दूसरी ओर दिल्ली पहुंचने से पहले कथित बिटकॉइन घोटाले में राजनीतिक रूप से प्रभावशाली लोगों, खास तौर पर बीजेपी नेताओं के शामिल होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने गुरुवार को कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र पर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा था कि, “गृह मंत्री एक पागल व्यक्ति हैं और उन्हें जांच के लिए निमहंस (राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और तंत्रिका विज्ञान संस्थान) भेजा जाना चाहिए।”

इससे पहले डीके शिवकुमार ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र भेजकर कहा था कि उन्हें (बिटकॉइन घोटाले पर) पर स्वत: संज्ञान लेना चाहिए, जिसमें कई बीजेपी नेताओं के नाम हैं।

गौरतलब है कि कथित तौर पर बिटकॉइन घोटाले को कांग्रेस कर्नाटक से लेकर दिल्ली तक उठा रही है और उसमें केंद्र सरकार से जांच करने की मांग कर रही है। कर्नाटक कांग्रेस के अनुसार कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को संसद में भी उठाएगी। जिसकी पूरी जानकारी डीके शिवकुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को शनिवार को मुलाकात के दौरान दी।

Related Posts

Indian Politics: प्रशांत किशोर, थलपति विजय और अन्नामलाई ने जाने-अनजाने कर दिया ये बड़ा काम, बीजेपी-कांग्रेस से एकदम अलग
  • TN15TN15
  • August 11, 2026

नई दिल्ली। भारतीय राजनीति एक नए दौर से…

Continue reading
प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसद में बहस, कहा- राहुल गांधी छात्रों से मिले थे
  • TN15TN15
  • August 11, 2026

संसद के मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Indian Politics: प्रशांत किशोर, थलपति विजय और अन्नामलाई ने जाने-अनजाने कर दिया ये बड़ा काम, बीजेपी-कांग्रेस से एकदम अलग

  • By TN15
  • August 11, 2026
Indian Politics: प्रशांत किशोर, थलपति विजय और अन्नामलाई ने जाने-अनजाने कर दिया ये बड़ा काम, बीजेपी-कांग्रेस से एकदम अलग

प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसद में बहस, कहा- राहुल गांधी छात्रों से मिले थे

  • By TN15
  • August 11, 2026
प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसद में बहस, कहा- राहुल गांधी छात्रों से मिले थे

‘झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत’, राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक

  • By TN15
  • August 10, 2026
‘झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत’, राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक

जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

  • By TN15
  • August 10, 2026
जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…

  • By TN15
  • August 10, 2026
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…

गारंटीड कीमतें, फसल बीमा और ज़्यादा बारिश के लिए मुआवज़ा दें सरकार

  • By TN15
  • August 10, 2026
गारंटीड कीमतें, फसल बीमा और ज़्यादा बारिश के लिए मुआवज़ा दें सरकार