दीपावली मुहूर्त  : महालक्ष्मी पूजन अमावस्या- सोमवार दोपहर 03:45 से मंगलवार शाम 05:55 तक

चोपड़ा लाने का मुहूर्त
पुष्य नक्षत्र
14 तारीख मंगलवार को 11:54 से बुधवार 15 को दोपहर 12 तक पुष्य
शुभ समय
मंगलवार 22:15 से 01:40 दोप 03:00 4:34 से 0600 तक
बुधवार 10:45 से 12 बजे तक ।
——————––-
धनतेरस-शनिवार दोपहर 12 :20 से रविवार 01:52 दोपहर तक
———————-
रूप चतुर्दशी रविवार दोपहर 01:52से सोमवार 03:45 तक
———————–
श्री महालक्ष्मी पूजन
अमावस्या- सोमवार दोपहर 03:45 से मंगलवार शाम 05:55 तक
20 अक्टूबर को शाम 07:07 बजे से 09:02 तक वृषभ स्थिर लग्न व प्रदोषकाल में माँ लक्ष्मी की पूजन करें।
शाम 09:07 से 11:31रात्रि तक निशीथकाल व मिथुन लग्न में व्यापारिक संस्थानों में पूजा करें।
रात्रि 11:31से 01:55 तक महा निशीथ काल।
मध्यरात्रि 01 :37 से सिंह स्थिर लग्न में तांत्रिक मन्त्र व सिद्धि करें।
—-
श्री भगवान तीर्थंकर महावीर 2551वां निर्वाण कल्याणक दिवस 21अक्टूबर मंगलवार

22 अक्टूबर बुधवार
गुरुदेव दर्शन मांगलिक सुनकर मुहूर्त कीजिये
प्रतिष्ठान खोलने का मुहूर्त
मंदिर जी मे लाडू चढ़ाना
जैन महावीर संवत 2552 प्रारम्भ गौतम स्वामी रास वाचन
अन्नकूट गोवर्धन पूजा
23 अक्टूबर गुरुवार सर्वार्थ सिद्ध योग भाईदूज,यम द्वितीया, विश्वकर्मा पूजन,चित्रगुप्त पूजन
26 अक्टूबर रविवार सौभाग्य लाभ पंचमी,ज्ञान की देवी सरस्वती आराधना दिवस
*जैन धर्म में यह त्यौहार विशेष रूप से त्याग, तपस्या (तेला तप आराधना)के रूप में मनाया जाता है।
जैन मंदिरों में विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है।
दीपावली अमावस्या के दिन भगवान महावीर स्वामी को निर्वाण प्राप्त हुआ था ,और श्री गौतम गंधर्व को केवल ज्ञान प्राप्त होने की खुशी में दीप जलाकर रोशनी की जाती है और मिठाई बांटकर खुशियां मनाई जाती है। दीपावली को मां लक्ष्मी का पूजन कराया मध्य रात्रि में ही किया जाता है पौराणिक ग्रन्थों के अनुसार दीपावली को अक्षय लक्ष्मी की प्राप्ति होती है। ज्योतिष गणना के अनुसार दीपावली के दिन सूर्य एवं चंद्रमा दोनों ग्रह तुला राशि में होते हैं तुला राशि का स्वामी शुक्र है जो की सुख सौभाग्य का कारक है इस समय पूजन करने से धन की प्राप्ति होती है और किया गया अनुष्ठान शीघ्र सफलता  एवं सिद्धिदायक होता है।
लग्न मुहूर्त-लक्ष्मी जी के दो स्वरूप हैं एक चंचल और दूसरा स्थित।
चल लक्ष्मी का प्रयोग तो प्रत्येक दिन होता रहता है परंतु लक्ष्मी जी के स्थिर स्वरूप को प्राप्त करने के लिए धन त्रयोदशी से यमद्वितीया तक पूजा का विधान है।
धनतेरस के जप
मन्त्र – ॐ श्रीं कमले कमलाये प्रसीद प्रसीद श्री महालक्ष्मी नमः 12 माला की गिनने से दरिद्रता दूर होती है, घर में सुख शांति की वृद्धि होती है।
कुबेर मंत्र

ॐ ह्रीं कुबेराय धनदाय नमः
1008 बार जाप करें। दीपावली के जाप
श्री सूक्त के जाप, हवन करें।
मन्त्र- ॐ ह्रीं श्रीं श्री महावीर स्वामी सर्वज्ञाय नमः इस मंत्र की 20 माला मध्य रात्रि के समय गिरना चाहिए।
गौतम स्वामी का लब्धि मंत्र
ॐ ह्रीं श्रीं अनंत विधानाय गौतम गणधराय नमः
12500 बार जाप करें।
ॐ ह्रीं श्रीं गौतम स्वामी केवलज्ञानाय नमः इस  मन्त्र की 20 माला प्रातः काल 4 बजे से गिने।बाद में गुरुदेव को वंदन करें और उनके मुखारविंद से श्री गौतम स्वामी जी के रास को एकाग्रतापूर्वक श्रवण करें।
जैन ज्योतिषाचार्य मंजुला जैन 9171963375 (जैन ज्योतिषाचार्य परिषद देहली-जिला प्रवक्ता उज्जैन)

दीपावली के विशेष उपाय

(1) दीपावली पूजन में 11कोड़ी, 21 कमलगट्टा ,25 ग्राम पीली सरसों, एक प्लेट में रखकर लक्ष्मी जी को अर्पण करें अगले दिन तीनों चीज लाल या पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी में या जहां पैसा रखते हो वहां रख दें ।

(2) दीपावली के दिन अशोक वृक्ष की जड़ का पूजन करने से घर में धन संपत्ति की वृद्धि होती है।
(3) दीपावली के दिन पानी का नया घड़ा लाकर पानी भरकर रसोई में कपड़े से ढक कर रखने से घर में बरकत तो खुशहाली बनी रहती है।

(4)धनतेरस के दिन हल्दी और चावल पीस का उस घोल से घर के मुख्य दरवाजे पर ॐ बनाने से घर में लक्ष्मी का आगमन बना रहता है।

(5)दीपावली के पूजन के बाद शाम को शंख औऱ डमरू बजाने से दरिद्रता दूर होती है।

(6)दीपावली के दिन पति-पत्नी सुबह लक्ष्मी नारायण विष्णु मंदिर में जाकर और एक साथ लक्ष्मी नारायण जी को वस्त्र अर्पण करने से कभी भी धन की कमी नहीं रहेगी ,संतान की उन्नति होगी ।

(7)दीपावली के दिन काली हल्दी को सिंदूर , धूप दीप से पूजन करने के बाद दो चांदी के सिक्कों के साथ लाल कपड़े में लपेटकर धन स्थान पर रखने से आर्थिक समस्याएं कभी नहीं रहती।
(8)दीपावली के अगले दिन गाय के गोबर का दीपक बनाकर उसमें पुराने गुड़ की एक डाली और मीठा तेल डालकर दीपक जलाकर घर के मुख्य द्वार के बीचो-बीच रख दे इसे घर में सुख समृद्धि दिनों दिन बढ़ती रहेगी।
(9) दीपावली के दिन मुक्तिधाम (शमशान) भूमि में स्थित शिव मंदिर में जाकर दूध में शहद मिलाकर चढ़ाने से शेयर बाजार में लाभ होगा।
(10) धनतेरस के दिन नया झाड़ू खरीद कर लाएं। पूजा से पहले उससे पूजा स्थान की सफाई कर उसे छुपा कर एक तरफ रख दें,अगले दिन में उसका उपयोग करें इससे दरिद्रता का नाश होगा और लक्ष्मी जी का आगमन बना रहेगा

(11) भाई दूज के दिन एक मुट्ठी साबुत बासमती चावल बहते हुए पानी में महालक्ष्मी जी को स्मरण करते हुए छोड़ने से धन-धान्य में दिन प्रतिदिन वृद्धि होती है।

(12) दीपावली के दिन हनुमान मंदिर में लाल पताका चढ़ाने से घर परिवार में उन्नति के साथ ख्याति धन संपदा बढ़ती है।

(13)नरक चतुर्दशी को संध्या के समय घर के पश्चिम दिशा में खुले स्थान में या घर के पश्चिम में 14 दीपक पूर्वजों के नाम से जलाएं इसे पितृ दोष का नाश होता है ,पितरों के आशीर्वाद से धन समृद्धि में बढ़ोतरी होती है।

ज्योतिषाचार्य मंजुला जैन

  • Related Posts

    बनारसे डॉट कॉम : जहाँ साड़ी में बसती है बनारस की आत्मा-एक वेबसाइट, एक विरासत
    • TN15TN15
    • January 29, 2026

    उषा शुक्ला  बनारसे डॉट कॉम : जहां बनारस…

    Continue reading
    मकर संक्रांति के अवसर पर ग्रामीण प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
    • TN15TN15
    • January 15, 2026

    मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित डॉक्टर संदीप पाण्डेय ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इस्लाम अपनाने वाली बहनों को अवैध हिरासत में रखने पर हाईकोर्ट सख्त, 25 लाख मुआवजे का आदेश

    • By TN15
    • August 11, 2026
    इस्लाम अपनाने वाली बहनों को अवैध हिरासत में रखने पर हाईकोर्ट सख्त, 25 लाख मुआवजे का आदेश

    रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, ‘CJP का एक भी नेता…’

    • By TN15
    • August 11, 2026
    रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, ‘CJP का एक भी नेता…’

    ‘वक्फ बोर्ड में 1000 करोड़ का घोटाला’, जितेंद्र नारायण सिंह सेंगर का आरोप

    • By TN15
    • August 11, 2026
    ‘वक्फ बोर्ड में 1000 करोड़ का घोटाला’, जितेंद्र नारायण सिंह सेंगर का आरोप

    रांची आंदोलन: संजय सिंह ने चेताया, सावधान रहे झारखंड सरकार 

    • By TN15
    • August 11, 2026
    रांची आंदोलन: संजय सिंह ने चेताया, सावधान रहे झारखंड सरकार 

    ‘गद्दी बाहुबल से मिलती है’, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का दमदार ट्रेलर रिलीज  

    • By TN15
    • August 11, 2026
    ‘गद्दी बाहुबल से मिलती है’, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का दमदार ट्रेलर रिलीज  

    15 उम्मीदवारों से लिए गए 12-12 लाख रुपये, JSSC-CGL मामले में बड़ा खुलासा

    • By TN15
    • August 11, 2026
    15 उम्मीदवारों से लिए गए 12-12 लाख रुपये, JSSC-CGL मामले में बड़ा खुलासा