जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा महाकुंभ मेला प्रयागराज में तीन दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

करनाल, (विसु) जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष चन्द्रशेखर, करनाल के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा महाकुंभ मेला प्रयागराज में तीन दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे पैनल अधिवक्ता, मुकेश कुमार, पैनल अधिवक्ता सतीश कुमार गौड़, फ्रंट ऑफिस कार्डिनेटर बलकार सिंह ने हैल्प डेस्क लगाकर विद्यार्थियों, कर्मचारियों व जनसाधारण को मुफ्त कानूनी सेवाओं की जानकारी दी और नालसा द्वारा प्रकाशित विभिन्न सामाजिक व कानूनी विषयों की पुस्तकें वितरित की।
पैनल अधिवक्ता मुकेश कुमार ने बताया कि कोई भी गरीब व्यक्ति, महिला, बच्चा, बुर्जुग, आपदाग्रस्त, एस सी, एस टी, अपंग, किन्नर, एच आई वी पीड़ित, स्वतंत्रता सेनानी इत्यादि वर्ग मुफ्त कानूनी सेवाओं के हकदार है। उन्होंने यह भी बताया कि भारत के किसी भी राज्य का निवासी संबंधित राज्य स्तर, जिला स्तर व उपमंडल स्तर पर मुफ्त कानूनी सेवाएं प्राप्त कर सकते है। इसके अलावा नालसा के हेल्पलाइन नं 15100 पर संपर्क करने भारत के किसी भी इलाके से मुफ्त कानूनी सलाह प्राप्त की जा सकती है।

बॉक्स

नेशनल लोक अदालत का आयोजन 8 मार्च को : इरम हसन

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव इरम हसन ने बताया कि जिला न्यायालय करनाल में आठ मार्च 2025 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि नेशनल लोक अदालत में कोई भी व्यक्ति अदालत में लंबित मुकदमे रखकर उनका फैसला करवा सकता है। इसमें प्री लिटिगेशन स्टेज के मुकदमे रखकर उनका निपटारा किया जा सकता है।

  • Related Posts

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल 3 मे व्याप्त…

    Continue reading
    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    कॉकरोच जनता पार्टी नेता सौरव दास और आशुतोष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?