चरण सिंह
वजह कुछ भी हो पर समाज में यह जो कुछ हो रहा है उसे बर्बादी ही कहा जा सकता है। जब देश में महिला सशक्तिकरण की बात की जा रही है। हर क्षेत्र में महिलाएं एक से बढ़कर एक उपलब्धि हासिल कर रही हैं। ऐसे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पत्नी द्वारा पतियों की हत्या की कई घटनाएं सोचने को मजबूर कर रही हैं। हत्या भी इतने षड्यंत्रकारी और घिनौने तरीके से की गई कि आदमी की रूह ही काँप उठे। मेरठ में मुस्कान के अपने पति की हत्या करने का मामला अभी ठंडा नहीं पड़ा था कि एक और पति हत्या को अंजाम दे दिया गया। हत्या भी इतने षड्यंत्रकारी तरीके से की गई कि कोई दुश्मन भी किसी को मारे।
सोते हुए व्यक्ति की हत्या करना सबसे अधिक पाप माना जाता है। मेरठ में मुस्कान ने भी अपनी पति की हत्या सोते समय की थी कि अमित को भी सोते समय गला घोटकर मार डाला। हत्या कितने षड्यंत्रकारी तरीके से की गई है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि रविता नाम की विवाहिता ने अपने पति की हत्या को हादसा ददिखाने के लिए अपने प्रेमी से वाइपर सांप खरीदवाया। लोगों को भ्रमित करने के लिए शव के नीचे सांप को छोड़ दिया गया। जिसके चलते दबाव के चलते सांप ने शव को दस बार डसा। वह तो परिजनों ने संदेह के चलते पोस्टमार्टम की मांग की। पोस्टमार्टम र रिपोर्ट में पता चला कि यह हादसा नहीं बल्कि मर्डर है। अमित ही हत्या गला घोटने से की गई है।
दरअसल मेरठ के अकरबपुर सादात गांव के अमित कश्यप उर्फ मिक्की की हत्या उसकी पत्नी रविता ने अपने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर की। दोनों ने मिलकर पहले उसका गला घोट दिया और फिर वारदात को हादसा दिखाने के लिए जहरीला सांप उसके बिस्तर पर छोड़ दिया। षड्यंत्र के तहत उसे सांप के डसने का रूप दे दिया। मामला बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात का है। अमित के शव के नीचे एक जिंदा सांप दबा हुआ था। साथ ही अमित के शरीर पर सांप के डसने के 10 निशान थे। अमित के परिजनों को संदेह था। उन्होंने पुलिस से अमित की हत्या की आशंका जताते हुए पोस्टमार्टम की मांग की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सबको चौंका दिया।
रिपोर्ट से पता चला कि अमित की मौत सांप के डसने से नहीं बल्कि दम घुटने से हुई है। पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पता चला कि अमित की पत्नी रविता ने प्रेमी से मिलकर अमित की हत्या की है। रविता का षड्यंत्र तो देखिये कि उसने अपने पति को सांप खरीद कर लेन को कहा। अमरदीप पास के गांव महमूदपुर सिखेड़ा से एक सपेरे से वाइपर सांप को एक हजार में खरीद कर लाया था। रात में सोते हुए अमित की गला दबाकर हत्या की गई। दोनों आरोपियों ने हत्या को हादसे में बदलने के लिए गहरी साजिश रची।
शव के नीचे सांप को दबा कर रख दिया। दबाव में सांप ने अमित को कई बार डंसा सुबह होने पर रविता ने साजिश के मुताबिक हत्या को हादसा दिखा दिया। ऐसा भी नहीं है कि अमित हत्याकांड कोई पहला मामला हो। इससे पहले भी मेरठ में ही मुस्कान ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या सोते समय कर दी। इस विवाहिता ने अपने पति के शव के टुकड़े टुकड़े कर एक ड्रम में भर दिए और ऊपर से बंद कर दिया। ऐसा ही एक मामला और हुआ कि पत्नी ने मुंह दिखाई के पैसे से पति की हत्या की सुपारी दे दी।