मुजफ्फरपुर में पुलिस ने गोली मारकर की शख्स हत्या, बवाल, भड़के पप्पू यादव

मुजफ्फरपुर में पुलिस और ग्रामीणों के बीच मंगलवार की रात झड़प हो गई। घटना जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के असिया गांव की है। पुलिस छापेमारी करने गई गई थी। इस घटना में एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हुई है जबकि चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस के कई वाहन क्षतिग्रस्त भी हुए हैं। परिजनों ने पुलिस पर गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पॉक्सो एक्ट के आरोपी भिखारी राय एवं अन्य को गिरफ्तार करने के लिए रात में गायघाट थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस पहुंची थी। पुलिस का कहना है कि छापेमारी के दौरान अभियुक्त ने शोर कर ग्रामीणों को एकत्रित कर लिया. पुलिस पर पथराव किया गया और अभियुक्त पक्ष की ओर से फायरिंग की गई। इस पर गायघाट थानाध्यक्ष राजा सिंह ने आत्मरक्षा में गोली चलाई. किसी तरह अपने पदाधिकारियों के साथ मौके से निकले. थानाध्यक्ष और अपर थानाध्यक्ष के अलावा होमगार्ड के दो जवान घायल हुए हैं। एसकेएमसीएच में इनका इलाज चल रहा है।

 गांव में तनाव का माहौल

तक की पहचान ग्रामीण जगतवीर राय के रूप में की गई है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस मौके पर कैंप कर रही है. एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। पूरे मामले में एसडीपीओ अलय वत्स ने बताया कि वांछित आरोपी और कई अन्य की गिरफ्तारी करने के लिए पुलिस छापेमारी करने गई थी। आरोपी पक्ष और ग्रामीणों के द्वारा हमला किया गया. पुलिस के दो वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए गए. आरोपी पक्ष की ओर से गोला चलाई गई जिसमें एक की मौत हो गई. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सांसद पप्पू यादव ने क्या कहा?

इस घटना पर सांसद पप्पू यादव ने बिहार पुलिस पर भड़ास निकाली है। एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “बिहार पुलिस अपराधियों की संरक्षक और निर्दोष लोगों की हत्यारी बन गई है।  मुजफ्फरपुर गायघाट के जगतवीर राय को पुलिस ने सीने में सटाकर गोली मार दी। अब हत्यारे पुलिस वाले को सस्पेंड करने का दिलासा दिया जा रहा है, उसको अरेस्ट कर स्पीडी ट्रायल कर फांसी की सजा दो. न्याय करो नौटंकी नहीं।

  • Related Posts

    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?
    • TN15TN15
    • June 16, 2026

    मीनाक्षी नटराजन का पर्चा रद्द, कांग्रेस के भीतर…

    Continue reading
    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….
    • TN15TN15
    • June 16, 2026

    श्री अकाल तख्त साहिब ने पंजाब के मुख्यमंत्री…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    • By TN15
    • June 16, 2026
      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

    • By TN15
    • June 16, 2026
    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    • By TN15
    • June 16, 2026
    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    • By TN15
    • June 16, 2026
    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    ’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    ’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया