स्कूल में लगे आरओ का पानी पीकर छात्रा की हुई मौत?

 9 लड़कियों के बीमार पड़ने से मचा हड़कंप

 नालंदा। बिहार में नालंदा जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कथित तौर पर दूषित पानी पीने से एक लड़की की मौत हो गई और कम से कम नौ छात्राएं बीमार पड़ गईं। नालंदा जिला प्रशासन ने कहा कि जिस लड़की की मौत हुई है, वह स्कूल की छात्रा नहीं थी और वो स्कूल में अपनी सहेलियों से मिलने आई थी। नालंदा के जिलाधिकारी (डीएम) शशांक शुभंकर ने कहा, ‘स्कूल के अन्य छात्रों के अनुसार, स्कूल परिसर के अंदर लगे ‘आरओ सिस्टम’ से पानी पीने के बाद सोमवार को कुछ छात्राओं ने उल्टी और पेट दर्द की शिकायत की। उन्हें तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां एक लड़की की इलाज के दौरान मौत हो गई। ये लड़की स्कूल की छात्रा नहीं थी। बीमार नौ छात्राओं की हालत में सुधार हो रहा है।’
नालंदा का डीएम ने कहा, ‘प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि स्कूल में लगे ‘आरओ सिस्टम’ से पानी पीने के बाद छात्राएं बीमार हुई हैं। हमारे संज्ञान में यह भी आया है कि स्कूल के ‘आरओ सिस्टम’ का रखरखाव ठीक से नहीं किया जा रहा था। हमने पानी के नमूने वैज्ञानिक जांच के लिए भेजे हैं।’

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Special on Diksha Diwas (Initiation Day : डॉ. आंबेडकर के बौद्ध धर्मांतरण आंदोलन का दलितों पर प्रभाव

    Special on Diksha Diwas (Initiation Day : डॉ. आंबेडकर के बौद्ध धर्मांतरण आंदोलन का दलितों पर प्रभाव

    सलमान खान बच्चों के लिए करेंगे शादी?

    सलमान खान बच्चों के लिए करेंगे शादी?

    आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR

    आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR

    5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए रांका और सौरव दास 

    5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए रांका और सौरव दास 

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक