चरण सिंह
फ़िल्मी दुनिया में धर्मेंद्र कुमार ऐसे अभिनेता रहे हैं जो बीस गुंडों को भी पीट रहे होते थे तो वह सीन असली लगता था। फिल्मों में धर्मेंद्र कुमार की बॉडी देखकर मुझे भी बचपन से ही व्यायाम का शौक चढ़ गया था। कहा जाता है कि जो व्यक्ति ताकतवर के साथ ही बोल्ड होता है वह भावुक भी होता है। फ़िल्मी हस्तियों में धर्मेंद्र कुमार की बहादुरी के अनगिनत किस्से हैं। विभिन्न कार्यक्रमों में भी हम लोगों ने देखा है कि जब वह गांवों के संघर्ष की यादों में चले जाते थे तो बहुत भावुक हो जाते थे।
फ़िल्मी अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने एक कार्यक्रम में बोला था कि एक बार उन्हें कुछ गुंडे मिल गए। उन्होंने उन्हें पकड़कर बोला कि फिल्मों में तो तुम बहुत फाइट करते हो। अब करके दिखाओ। शत्रुघ्न सिन्हा ने फिल्म में एक्टिंग करने की बात कर अपनी जान बचाई।
शत्रुघ्न सिन्हा का कहना था कि यह बात उन्होंने धर्मेंद्र कुमार को बताई। धर्मेंद्र कुमार अगले दिन उसी जगह जाकर उन गुंडों से भिड़े और उनकी खूब पिटाई की। धर्मेंद्र कुमार असली जिंदगी में भी हीरो थे। आत्मीयता उनमें कूट कूटकर भरी थी। किसी भी मंच से कभी उनके बारे में घमंड की कोई बात नहीं सुनी है। शोले फिल्म में सबसे अधिक महंगे अभिनेता धर्मेंद्र कुमार थे। निश्चित रूप से धर्मेंद्र कुमार का जाना भारतीय सिनेमा जगत के लिए बड़ी क्षति है।
अपने पिता की उनको प्रोफ़ेसर बनाने की इच्छा को धर्मेंद्र कुमार विभिन्न मंचों से बताया करते थे। ग्रामीण पृष्टभूमि के लोगों के भोलेपन की कहानी धर्मेंद्र विभिन्न मंचों से कहते रहे हैं। दिलीप कुमार के नाम से फ़िल्मी जगत में आना वह लगभग मंचों से कहते रहे हैं। शुरूआती संघर्ष की अक्सर दूसरे फिल्म अभिनेता नहीं बताते हैं पर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि एक बार उनके कमरे में खाने के लिए कुछ नहीं था तो उन्होंने चीनी का घोल बनाया और पी गए। शराब के शौक को उन्होंने कभी छिपाया नहीं। पहली फिल्म में मिले भुगतान की दारु पीने का बात भी चटकारे लेकर सुनाया करते थे।








