नोएडा भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने वर्ष–2026 के लिए अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए पत्रकारिता जगत के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इस क्रम में वरिष्ठ पत्रकार देव मणि शुक्ल को मेरठ मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
उनकी नियुक्ति पर देशभर के पत्रकार संगठनों, बुद्धिजीवियों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दी हैं।
वरिष्ठ पत्रकार देव मणि शुक्ल ने इस अवसर पर महासंघ के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस दायित्व को पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निभाएँगे तथा पत्रकारों के हितों के संरक्षण और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने हेतु निरंतर प्रयासरत रहेंगे। यह नियुक्ति निश्चित ही भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के लिए एक सकारात्मक और दूरदर्शी कदम मानी जा रही है।







