दस्तावेज होने के बाद भी प्लाई से भरे ट्रक को वन विभाग ने पकड़ा, छोडऩे के बाद ट्रक डिपो में पलटा, चालक ने मारपीट के लगाए आरोप

लापरवाही एवं मनमानी कार्यवाही से 2 लोगों की जिंदगी के साथ हुए खिलवाड़ एवं लाखों का नुकसान का जिम्मेदार कौन?

 छतरपुर। वन विभाग छतरपुर रेंज की टीम ने वीती शाम फोरलेन पर नौगांव के समीप एक ट्रक को रोककर चैक किया तो उसमें प्लाईबुड भरा था एवं चालक के पास दस्तावेज भी मौजूद थे , परंतु एक डिप्टी रेंजर एवं वन रक्षक सिंघम बनने के चक्कर में ट्रक को पकडक़र डिपो लेकर आ गए जब डिपो में भी जुगाड़ न हो सकी तो ट्रक को छोड़ दिया गया। वाहन चालक ट्रक को लेकर जैसे ही डिपो से बाहर निकल रहा था तो गेट के पहले रात्रि में अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक पलटते ही स्टाफ के हाथ पैर फूल गए एवं मौके से स्टाफ लापता हो गया। हादसे में बाल-बाल बचे चालक एवं क्लीनर ने ट्रक से निकलकर घटना की जानकारी वाहन स्वामी को दी। सूचना लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। ट्रक चालक सिकंदर खान ने बताया कि उसने पहले ही टीम को बताया था कि ट्रक में प्लाई बोर्ड भरा हुआ है। उसके पास प्लाई बोर्ड परिवहन संबंधी दस्तावेज भी मौजूद थे। इसके बावजूद टीम में शामिल वन विभाग के कर्मचारी उससे मारपीट कर जबरन ट्रक को डिपो लेकर आए थे। गलत इंफोर्मेशन, जल्दबाजी एवं लापरवाही के साथ हुई कार्यवाही से हुए हादसे में 2 जिंदगियों के सथ हुए खिलवाड़ एवं वाहन एवं उसमें रखे लाखों के माल के नुकसान की जिम्मेदारी विभाग में कौन लेगा? मामले की जानकारी छतरपुर से लेकर भोपाल तक पहुंचने से हडक़ंप मच गया। छोटी कार्यवाही के नाम पर वाहवाही लूटने वाले वरिष्ठ अधिकारी इस नुकसान को लेकर क्या कार्यवाही करेंगे या मामले को जांच के नाम पर उलझा देंगे।

  • Related Posts

    टीकमगढ़ सीएमओ ओमपाल भदौरिया के काले कारनामें
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    विभाग के एसीएस संजय दुबे की मेहरबानी से…

    Continue reading
    हरिद्वार भूमि खरीद घोटाला: धामी सरकार का एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन DM पर होगी कार्रवाई
    • TN15TN15
    • June 19, 2026

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भ्रष्टाचार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान-अमेरिका के बीच डील का क्रेडिट लेने वाले पाकिस्तान की किरकिरी 

    • By TN15
    • June 20, 2026
    ईरान-अमेरिका के बीच डील का क्रेडिट लेने वाले पाकिस्तान की किरकिरी 

    पश्चिम चंपारण के GMCH अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा, डॉक्टर्स पर पत्रकारों से अभद्रता का आरोप

    • By TN15
    • June 20, 2026
    पश्चिम चंपारण के GMCH अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा, डॉक्टर्स पर पत्रकारों से अभद्रता का आरोप

    टीकमगढ़ सीएमओ ओमपाल भदौरिया के काले कारनामें

    • By TN15
    • June 20, 2026
    टीकमगढ़ सीएमओ ओमपाल भदौरिया के काले कारनामें

    जंतर-मंतर पर थाली-चम्मच लेकर पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक

    • By TN15
    • June 20, 2026
    जंतर-मंतर पर थाली-चम्मच लेकर पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक

    ‘कॉकटेल 2’ ने भी दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, दोपहर 3 बजे तक पहुंची 17 करोड़ के पार!

    • By TN15
    • June 20, 2026
    ‘कॉकटेल 2’ ने भी दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, दोपहर 3 बजे तक पहुंची 17 करोड़ के पार!

    रामपुर में योगी सरकार ने खत्म की 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा, आजम खान केस में कर रहे थे पैरवी

    • By TN15
    • June 20, 2026
    रामपुर में योगी सरकार ने खत्म की 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा, आजम खान केस में कर रहे थे पैरवी