अलग-अलग विचारधारा होने के बावजूद, तकरीबन 55 साल से एक साथ !

प्रोफेसर राजकुमार जैन
फोटो मे बांये से, अशोक टंडन, (प्रमुख पत्रकार एवं अटल बिहारी वाजपेई के मीडिया इंचार्ज,) प्रोफेसर योगेश गोंडल, हिंदुस्तान टाइम्स के ब्यूरो चीफ, पंकज बोरा, प्रोफेसर राजकुमार भाटिया, (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के भू ,पू राष्ट्रीय सचिव) अजीत सिंह, (दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के भूतपूर्व अध्यक्ष) राजकुमार जैन, (दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के भूतपूर्व उपाध्यक्ष) सुभाष गोयल, (दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन के भू पू अध्यक्ष,)
पीछे की कतार में भगवान सिंह, (दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन के भूतपूर्व अध्यक्ष) हर चरण सिंह जोश, (दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन के भूतपूर्व अध्यक्ष) कुलबीर सिंह (दिल्ली यूनिवर्सिटी लॉ फैकल्टी के प्रेसिडेंट) अमरजीत सिंह चंडोक, (दयाल सिंह कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष एवं दिल्ली हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के भूतपूर्व अध्यक्ष,) आर के चुध, (दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन के वाइस प्रेसिडेंट),
कमाल इस बात का है कि पार्टी को आयोजित करने वाले साथी, प्रोफेसर विनोद सेठी फोटो खींचने मे ही मस्त रहे। आखिरकार ढूंढने पर एक फोटो मे कतार मे.सबसे पहले खडे मिल ही गए।
दिल्ली यूनिवर्सिटी में एक वक्त अलग-अलग कॉलेज, फैकल्टी, विषयो में पढ़ने वाले यह भूतपूर्व छात्र दिल्ली यूनिवर्सिटी में अलग-अलग छात्र संगठनों, विचारधारा से जुड़े रहे हैं।
आज के राजनीतिक कटुता के माहौल में जहां अलग विचारधारा से ताल्लुक रखने का मतलब, दुश्मनी सा बन गया है, वहां इनमें भी यूनिवर्सिटी के जमाने में वैचारिक घमासान कम न था। एक दूसरे के खिलाफ चुनाव में भिढ़ने का भी इतिहास है। परंतु वैचारिक मतभेद कभी मनभेद में नहीं बदला। जम्हूरियत की यही सबसे खूबसूरत खूबी है। दोस्तों के मिलने की शुरुआत मरहूम अरुण जेटली ने विजय मेहता के साथ मिलकर शुरू की थी। कई बार इस तरह का जमघट हुआ है, और एक बार रमाशंकर सिंह के इसरार पर ग्वालियर में भी महफिल जमी थी। दोस्तों की फेहरिस्त काफी बड़ी है। हमें फख्र है कि हमने दिल्ली यूनिवर्सिटी में न केवल पारंपरिक पढ़ाई पढ़ी, वैचारिक राजनीतिक सबक की तालीम सड़क के संघर्षों के तजुर्बे के साथ भी हासिल की। उस समय के राजनीतिक संघर्ष अब हमारी मीठे यादें हैं,जहां कटुता नहीं, मजाक, ठिठोली, पुरानी कारस्तनियों को याद करके साथीपन,खुलूश एक दूसरे की शुभता की चाहत बन गई है।
एक ही उदाहरण से संबंधों की गर्माहट का अन्दाजा लगाया जा सकता है। साथी अशोक टंडन जो आज मुल्क के नामवर पत्रकार हैं, पीटीआई के लंदन में ब्यूरो चीफ के अलावा प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के मीडिया रिलेशंस के इंचार्ज, एडिशनल सेक्रेटरी जैसे पदों पर रह चुके हैं से मेरी मुलाकात 1965 -66 में हुई, जब वे देशबंधु गुप्ता कॉलेज कालकाजी के छात्र थे, और मैं किरोड़ीमल कॉलेज नॉर्थ केंपस मैं पढ़ता था। हम दोनों उस वक्त मुख्तलिफ कॉलेजो में आयोजित होने वाली इंटर कॉलेज डिबेट में अपने-अपने कॉलेज के प्रतिनिधि बनकर हिस्सा लेते थे। हम अक्सर दूसरे पक्ष के समर्थन मे बहस करते थे। अशोक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जो की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की एक शाखा है उसके कर्मठ कार्यकरता थे, मैं समाजवादी युवजन सभा का। मै दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडैन्ट यूनियन के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहा था, अशोक ने चुनाव में मेरा डटकर विरोध किया। परंतु हमारा वैचारिक मतभेद कभी आपसी तालुकात की मिठास में कसैला पन पैदा नहीं कर पाया। आज भी हम अलग-अलग विचारधारा होने के बावजूद एक साथ हैं।

  • Related Posts

    सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    स्वराज सत्याग्रह यात्रा: सोनम वांगचुक को जोधपुर की…

    Continue reading
    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’
    • TN15TN15
    • March 14, 2026

    केंद्र की ओर से हिरासत को तत्काल प्रभाव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    • By TN15
    • March 17, 2026
    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

    • By TN15
    • March 17, 2026
    मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

    टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

    • By TN15
    • March 17, 2026
    टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार

    • By TN15
    • March 17, 2026
    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार