हिन्दू होते हुए भी मुस्लिम है केजरीवाल का डीएनए : सुरेन्द्र कुमार

द न्यूज 15 के कार्यालय में विशेष बातचीत में केजरीवाल पर बरसे भाजपा नेता, कहा-केजरीवाल एमसीडी नहीं बल्कि विधानसभा चुनाव की चिंता करें, एमसीडी के साथ ही विधानसभा पर भी होगा भाजपा का कब्जा

 

चरण सिंह राजपूत 
नई दिल्ली। केजरीवाल के विधानसभा में द कश्मीर फाइल्स फिल्म पर भाजपा नेताओं का मजाक बनाने पर दिल्ली के भाजपा नेता सुरेन्द्र कुमार ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि हिन्दू होते हुए केजरीवाल का डीएनए मुस्लिम है। ये बातें सुरेन्द्र कुमार ने कनाट प्लेस स्थित द न्यूज 15 के कार्यालय पर विशेष बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि द कश्मीर फाइल्स फिल्म में हिन्दू पंडितों पर हुए अत्याचारों को दिखाया गया है, जो केजरीवाल को पच नहीं लग रहा है। उन्होंने कहा कि वह मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं, इसलिए हर बात वोटबैंक को ध्यान में रखते हुए बोलते हैं। प्रधानमंत्री के 56 इंच के सीने पर केजरीवाल के बोलने पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विदेश नीति ही है कि आज की तारीख में कोई भी देश भारत पर निगाह नहीं उठा सकता है। धारा 370 और राम मंदिर बनवाने का माद्दा प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी में ही है।
सुरेंद्र कुमार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पर बरसते हुए कहा कि केजरीवाल जो राजनीति कर रहे हैं वह देश औेर समाज दोनों के लिए ही घातक है।  सुरेंद्र कुमार का कहना था कि केजरीवाल ने न केवल अन्ना हजारे को धोखा दिया है बल्कि पार्टी को खड़ी करने में अहम भूमिका निभाने वाले प्रशांत कुमार, योगेंद्र यादव, कुमार विश्वास, मेधा पाटेकर, साजिया इल्मी के साथ भी विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि आज भी आम आदमी पार्टी केजरीवाल, सिशोदिया और संजय सिंह का परिर्वतन एनजीओ है। जो नेता इन लोगों को अपने से भारी दिखाई देता है उसे वह पार्टी के बाहर का रास्ता दिखा देते हैं। भाजपा नेताओं के आप में आने के न्यौते पर बोलतेा हुए सुरेन्द्र कुमार ने कहा कि जो पार्टी अपने ही नेताओं का अपमान करती हो वह दूसरी पार्टी के नेताओं का क्या सम्मान देगी ? उन्होंने कहा कि एमसीडी पर फिर से भाजपा का कब्जा होगा। सुरेंन्द्र कुमार ने कहा कि केजरीवाल को एमसीडी की नहीं बल्कि आने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव की चिंता करनी चाहिए। इन विधानसभा चुनाव में केजरीवाल को धूल चटाई जाएगी। सुरेन्द्र कुमार ने कहा कि जिस तरह से भाजपा ने पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में चार में जीत हासिल की है। उसी तरह से लोकसभा चुनाव में भी परचम लहराया जाएगा। जैसे योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है उसी तरह से केंद्र में भी मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी।

Related Posts

‘अहंकार आपको ले डूबेगा’, PM मोदी के वीडियो जारी करने पर RJD सांसद की दो टूक
  • TN15TN15
  • July 24, 2026

नीट मामले में कार्रवाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र…

Continue reading
बिहार विधानसभा में गूंजा पटना में प्रदर्शन का मुद्दा, BJP बोली- ‘ये छात्र नहीं गुंडा थे, अपराधी थे’
  • TN15TN15
  • July 23, 2026

राजधानी पटना में बीते बुधवार (22 जुलाई, 2026)…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CJP का प्रोटेस्ट खत्म करने का ऐलान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद लिया फैसला

  • By TN15
  • July 25, 2026
CJP का प्रोटेस्ट खत्म करने का ऐलान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद लिया फैसला

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, कहा- मुझे हीरो मत बनाइए क्योंकि…

  • By TN15
  • July 25, 2026
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, कहा- मुझे हीरो मत बनाइए क्योंकि…

‘झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अभिजीत दीपके, CJP का पहला रिएक्शन

  • By TN15
  • July 25, 2026
‘झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अभिजीत दीपके, CJP का पहला रिएक्शन

NTA मॉडल फेल, शिक्षा मंत्री का त्यागपत्र दिखावा है – सीटू ने की NTA भंग करने की मांग : गंगेश्वर दत्त शर्मा

  • By TN15
  • July 25, 2026
NTA मॉडल फेल, शिक्षा मंत्री का त्यागपत्र दिखावा है – सीटू ने की NTA भंग करने की मांग : गंगेश्वर दत्त शर्मा

जंतर-मंतर प्रदर्शन: फिलहाल तीन बातें

  • By TN15
  • July 25, 2026
जंतर-मंतर प्रदर्शन: फिलहाल तीन बातें

प्रोफेसर नामवर सिंह जन्म शताब्दी समारोह

  • By TN15
  • July 25, 2026
प्रोफेसर नामवर सिंह जन्म शताब्दी समारोह