डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का खुले मंच से ऐलान – बिहार में अपनी सरकार बनायेंगे

 फिर सामने आयी बीजेपी की प्लानिंग

 पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बीजेपी की प्लानिंग क्या है. ये एक बार फिर सामने आ गया है. बिहार सरकार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने खुले मंच से ऐलान किया-बिहार में बीजेपी की सरकार बनाना हमारा मिशन है. हमारी आग और तड़प तभी शांत होगी जब बिहार में अपनी सरकार होगी. जाहिर है बीजेपी की अपनी सरकार में नीतीश कुमार की जगह तो नहीं ही होगी.
बता दें कि पिछले सप्ताह से ही ये बखेड़ा शुरू हुआ है कि 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ओर से सीएम पद का चेहरा कौन होगा. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में कहा था कि सीएम पद का दावेदार कौन होगा ये अभी तय नहीं है. इसके बाद इस चर्चा ने जोर पकड़ी कि बीजेपी नीतीश कुमार का वही हाल करने जा रही है जैसा उसने महाराष्ट्र में एकनाथ शिन्दे का किया है.
हालांकि अमित शाह के बयान पर सियासत गर्म होने के बाद बीजेपी की सफाई आयी थी. बीजेपी ने दिल्ली में कोर कमेटी की बैठक कर कहा था कि 2025 का विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जायेगा. लेकिन कोर कमेटी की बैठक के दो दिन बाद ही डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने खुले मंच से जता दिया कि उनकी पार्टी बीजेपी के इरादे क्या हैं.
पूर्व पीएम स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर बीजेपी की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने बिहार को जंगलराज से मुक्ति दिलाया है. लेकिन अब भी मिशन पूरा नहीं हुआ है. बीजेपी का मिशन अधूरा है. विजय कुमार सिन्हा ने कहा-बिहार में भाजपा की अपनी सरकार हो, तभी हम स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को सच्ची श्रद्धांजलि दे पायेंगे.
डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार में जब बीजेपी की सरकार बन जायेगी तभी भाजपा के कार्यकर्ताओं के मन के अंदर की आग और तड़प शांत होगी. क्योंकि आज भी जंगलराज वाले लोग बिहार के सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ रहे हैं. आज भी उनके प्रभाव से बिहार ग्रसित है. विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की पंक्तियों को दुहराते हुए कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ताओं को हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा को याद कर बिहार में अपनी सरकार बनानी चाहिये और अटल जी को सच्ची श्रद्धांजलि देनी चाहिये.

  • Related Posts

    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब
    • TN15TN15
    • August 22, 2026

    पटना: आरएलएम यानी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख…

    Continue reading
    यूजीसी एक्ट और आरक्षण में वोटबैंक की राजनीति तलाश रही बीजेपी!
    • TN15TN15
    • August 22, 2026

    यूजीसी एक्ट से एससी एसटी-ओबीसी वर्ग के छात्रों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब

    • By TN15
    • August 22, 2026
    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब

    जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

    • By TN15
    • August 22, 2026
    जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

    आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’

    • By TN15
    • August 22, 2026
    आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’

    श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं

    • By TN15
    • August 22, 2026
    श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं

    पाकिस्तान में बढ़ा मुनीर का दबदबा, नई मिलिट्री कमांड में मिली ‘सारी ताकत’, क्या भारत के लिए चिंता का सबब

    • By TN15
    • August 22, 2026
    पाकिस्तान में बढ़ा मुनीर का दबदबा, नई मिलिट्री कमांड में मिली ‘सारी ताकत’, क्या भारत के लिए चिंता का सबब

    कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?

    • By TN15
    • August 22, 2026
    कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?