मृतक के आश्रित ने अनुकंपा पर नियुक्ति के लिए उपमुख्यमंत्री से लगाई गुहार

समस्तीपुर। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के ईख अनुसंधान संस्थान में वरिय तक्नीशियन के पद पर कार्यरत स्वर्गीय विनोद कुमार राय प्रतिनियुक्ति पीठासीन अधिकारी की विधानसभा निर्वाचन 2020 के कार्य के दौरान 4 नवंबर 2020 को निधन हो गया था। निधन के बाद आश्रित परिवार अनुकंपा नौकरी के लिए वर्षों से भटक रहा है।विश्वविद्यालय द्वारा आश्वासन दी जा रही है,लेकिन आवश्यक कार्यवाई नहीं हो सके हैं।मृतक की पत्नी चिंता देवी एवं पुत्र मिथलेश कुमार के द्वारा अनुकंपा पर नौकरी के लिए 22 फरवरी 2024 को विश्वविद्यालय परिसर में शांतिपूर्ण आमरण अनशन भी किया गया था। तब विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारियों ने चार माह में नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण करने का लिखित आश्वासन दिया था,बाबजूद अब तक इनकी नियुक्ति नहीं हुई है। इसको लेकर समस्तीपुर में गुरूवार को पहुंचे बिहार के उपमुख्यमंत्री से मृतक के आश्रित ने मिलकर आवेदन सौंपा एवं अनुकंपा की नौकरी दिलवाने की गुहार लगाई। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मामले में जल्द कार्यवाई का आश्वासन दिया।

  • Related Posts

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading
    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    नेपाल के तराई क्षेत्र और गंडक नदी के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘ये अहंकार नहीं तो क्या है? बीजेपी वाले गुंडागर्दी…’, थप्पड़ कांड पर भड़की कांग्रेस

    ‘ये अहंकार नहीं तो क्या है? बीजेपी वाले गुंडागर्दी…’, थप्पड़ कांड पर भड़की कांग्रेस

    विथ्या रामराज ने तोड़ा पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड, गुलवीर सिंह ने जीता सिल्वर

    विथ्या रामराज ने तोड़ा पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड, गुलवीर सिंह ने जीता सिल्वर

    UP राज्यसभा चुनाव में सपा से कौन जाएगा सदन?

    UP राज्यसभा चुनाव में सपा से कौन जाएगा सदन?

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने मनाई भगत सिंह जयंती

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने मनाई भगत सिंह जयंती

    इजरायली PM ने UAE का किया सीक्रेट दौरा! राष्ट्रपति से नेतन्याहू ने की मुलाकात 

    इजरायली PM ने UAE का किया सीक्रेट दौरा! राष्ट्रपति से नेतन्याहू ने की मुलाकात 

    TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन

    TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन