मोक्ष और कल्याण से इंकार

राजेश बैरागी

ग्रामीणों की चिंता का विषय यह नहीं था कि विकास क्यों हो। उनका चिंतन इस पर था कि विकास तो हो परंतु उनके अपने आप रास्ते में घुस गये घरों को कुछ न हो।इसी गंभीर विषय को लेकर बैठक चल रही थी। ग्रामीणों में कुछ धोती कुर्ता वाले थे तो कुछ पैंट शर्ट वाले और कुछ कोट पैंट वाले भी थे। यह ग्रेटर नोएडा का एक गांव है जिसके बाहर से कभी सिंचाई विभाग की एक छोटी नहर बहती थी। गांव का विस्तार नहर पार हुआ तो यह बीच में आ गई। प्राधिकरण विकास करने आया तो नहर की आवश्यकता नहीं रही। अब ग्रामीण इसका उपयोग ना बहने वाले नाले के रूप में करते हैं। सरकार हो या नागरिक सबने नदी,नहरों को खुदा खुदाया नाला मान लिया है और अपनी सारी गंदगी उसके हवाले कर दी है। गंगा, यमुना,नहर, बरसाती नाले सभी मनुष्य की उत्पन्न की हुई गंदगी को ढो रहे हैं। बैठक में प्राधिकरण के नुमाइंदे मौजूद थे। वे विकास का पैगाम लेकर आए थे।

ग्रामीणों को विकास से एतराज नहीं था परंतु प्राधिकरण के नुमाइंदों के हिसाब से नहीं।नाली, सीवर सब बनें परंतु घर टस से मस न हों।जो जहां तक फैल गया है वहां से जरा भी पीछे होने को तैयार नहीं। ऐसे समय पर प्राधिकरण के अभियंताओं की बाल सुलभ लीला का वर्णन करना आसान नहीं है। वे मासूमियत से ग्रामीणों से ही पूछते हैं,-तो फिर क्या करें? दरअसल वे समस्या का समाधान नहीं करना चाहते बल्कि उससे छुटकारा पाना चाहते हैं। कुछ ग्रामीण अज्ञानतावश चुप्पी साध लेते हैं तो कुछ ज्ञान बघारने लगते हैं।

यहां भी यही हुआ और निर्णय हुआ कि प्राधिकरण अपने विकास को अपने पास रखे। ग्रामीण जिस हाल में हैं, अच्छे हैं।नाले में मच्छर पलें तो पलें, घरों में दुर्गंध आए तो आए क्या किया जा सकता है। यदि इन ग्रामीणों को कहीं भगवान मिल जाएं और थोड़ी सी तपस्या करने के बदले मोक्ष और कल्याण का ऑफर दें तो शायद ये उसे भी नकार दें।तभी एक प्रबुद्ध ग्रामीण ने नाला बन गई नहर में पाइप बिछाकर घरों के पानी,मल मूत्र को बाहर ले जाने का सुझाव दिया। अभी ग्रामीणों की सहमति से समस्या से छुटकारा पा गए प्राधिकरण के नुमाइंदों के इस सुझाव से मुंह लटक गये।

  • Related Posts

    मुजफ्फरनगर : टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या
    • TN15TN15
    • July 23, 2026

    उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में एक दिल…

    Continue reading
    सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने लिखी चिट्ठी, कहा- ‘जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम…’
    • TN15TN15
    • July 18, 2026

    सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि डी. अंगमो ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट

    • By TN15
    • July 23, 2026
    बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट

    मुजफ्फरनगर : टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या

    • By TN15
    • July 23, 2026
    मुजफ्फरनगर : टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या

    ‘अगर दम है तो…’, CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस

    • By TN15
    • July 23, 2026
    ‘अगर दम है तो…’, CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस

    CJP Protest LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान

    • By TN15
    • July 23, 2026
    CJP Protest LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान

    प्रदर्शनकारियों पर NSA के ‘आदेश’ को लेकर कांग्रेस नेता की पोस्ट से बवाल, अब दिल्ली पुलिस ने दी ये सफाई

    • By TN15
    • July 23, 2026
    प्रदर्शनकारियों पर NSA के ‘आदेश’ को लेकर कांग्रेस नेता की पोस्ट से बवाल, अब दिल्ली पुलिस ने दी ये सफाई

    VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल

    • By TN15
    • July 23, 2026
    VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल