समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के निवास पर तोड़फोड़ करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग

रामजीलाल सुमन को सुरक्षा प्रदान करे सरकार

करणी सेना पर कानूनी प्रतिबंध लगाने की जरूरत

आज किसान संघर्ष समिति द्वारा समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन पर हमला करने वाले गुंडों को तत्काल गिरफ्तार करने, करणी सेना पर कानूनी प्रतिबंध लगाने, रामजीलाल सुमन को Z श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने, भारत की संसद द्वारा सांसद के निवास पर किए गए हमले के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करने, उनके निवास पर तोड़फोड़ करने और जान से मारने की धमकी देने वाले गुंडों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के नाम ज…

किसान संघर्ष समिति ने पंजाब के किसानों पर पुलिस दमन के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चे के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर आज किसान संघर्ष समिति द्वारा पंजाब सहित पूरे देश में किसानों के साथ हो रहे पुलिसिया दमन का विरोध करते हुए राज्यपाल मध्य प्रदेश शासन भोपाल द्वारा राज्यपाल पंजाब शासन चंडीगढ़ के नाम संबोधित ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी मुलताई के माध्यम से सौंपा गया।
ज्ञापन में कहा गया कि कुछ समय से पंजाब सरकार केंद्र सरकार के साथ मिलकर किसानों की जायज मांगों के लिए चल रहे संघर्ष के खिलाफ पुलिस के जरिए दमनात्मक कार्यवाही कर रही है। पिछले दिनों चंडीगढ़ में 5 मार्च से किये जाने वाले सात दिवसीय धरने को तारपीडो कर पूरे प्रदेश को खुली जेल में तब्दील किया गया। 19 मार्च को केंद्र सरकार के मंत्रियों से बातचीत कर लौट रहे किसान नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। शंभू और खनौरी बॉर्डर में बुलडोजर चलाकर किसानों के धरना स्थलों को जबरन उठा दिया गया। ट्रैक्टर ट्रॉलियों सहित किसानों के उपकरण तोड़ दिए गए। अभी भी पंजाब राज्य में केंद्र सरकार के इशारे पर पुलिस बर्बरता जारी है।
ज्ञापन पत्र में पंजाब के राज्यपाल द्वारा पंजाब सरकार से तत्काल पुलिस दमन रोकने, गिरफ्तार या जेल में बंद सभी किसानों को बिना शर्त रिहा करने, सभी फर्जी मुकदमें रद्द किये जाने, किसानों के ट्रैक्टर ट्रॉलियों सहित सभी उपकरण वापस किये जाने, क्षतिग्रस्त या चोरी हुए सामान की भरपाई पंजाब सरकार द्वारा की जाने की मांग की गई।
ज्ञापन कार्यक्रम में किसंस की प्रदेश अध्यक्ष एड आराधना भार्गव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कृष्णा ठाकरे, जिलाध्यक्ष जगदीश दोड़के, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण बोरबन, तहसील उपाध्यक्ष गुलाब देशमुख, एड विनोद सिंह रघुवंशी, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के सदस्य विजय बजोलिया मूलचंद सोनी, नारायण चौरे, अर्चना पंवार, धर्मराज नरवरे, रमेश सातपुते, छिंदवाड़ा जिलाध्यक्ष नारायण चंद्रवंशी, जमुनिया उपसरपंच भूरा चंद्रवंशी, दरेश चंद्रवंशी, गोकुल धिडोड़े एवं कार्यालय सचिव भागवत परिहार आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में हुआ लगभग 500 करोड़ से अधिक का घोटाला!
    • TN15TN15
    • November 22, 2026

    उदय प्रताप सिंह के करीबी वीरेन्द्र तिवारी ने…

    Continue reading
    347वीं किसान पंचायत संपन्न : 26 नवंबर को खेती बचाओ – रोजगार बचाओ -लोकतंत्र बचाओ – संविधान बचाओ आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करें किसान
    • TN15TN15
    • November 16, 2026

    किसान-मजदूर संघर्ष के साथ वैकल्पिक कृषि एवं आर्थिक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महान स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान सभा के सदस्य पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा भारमप्पा कुम्भार की 117वीं जयंती पर भव्य समारोह

    • By TN15
    • November 22, 2026
    महान स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान सभा के सदस्य पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा भारमप्पा कुम्भार की 117वीं जयंती पर भव्य समारोह

    जिस 112 साल की ‘प्यारी दादी’ पर डेनमार्क फिदा था, उसका नाज़ी अतीत खुला तो किताब बाज़ार से वापस मंगानी पड़ी

    • By TN15
    • November 22, 2026
    जिस 112 साल की ‘प्यारी दादी’ पर डेनमार्क फिदा था, उसका नाज़ी अतीत खुला तो किताब बाज़ार से वापस मंगानी पड़ी

    स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में हुआ लगभग 500 करोड़ से अधिक का घोटाला!

    • By TN15
    • November 22, 2026
    स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में हुआ लगभग 500 करोड़ से अधिक का घोटाला!

    सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!

    • By TN15
    • November 22, 2026
    सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!

    उत्तर प्रदेश में दलित राजनीति की चुनौतियों: प्रतिनिधित्व का संकट और बहुजन सशक्तीकरण का संघर्ष

    • By TN15
    • November 22, 2026
    उत्तर प्रदेश में दलित राजनीति की चुनौतियों: प्रतिनिधित्व का संकट और बहुजन सशक्तीकरण का संघर्ष

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने