रोहिल्लापुर , सदरपुर , छलेरा ,सदरपुर कॉलोनी की पानी सप्लाई पर हुई बात
देव मणि शुक्ल
नोएडा सेक्टर 5 स्थित नॉएडा जल विभाग के कार्यालय में नॉएडा विलेज रेसिडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर रंजन तोमर ने नॉएडा प्राधिकरण के जीएम श्री आरपी सिंह से मुलाकात की एवं ग्रामीण क्षेत्रों से सम्बंधित एक मांगपत्र उन्हें सौंपा , संवाददाताओं से बात करते हुए श्री तोमर ने कहा की उन्होंने रोहिल्लापुर गाँव में बची हुई जगहों पर सीवर लाइन और जल लाइन सम्बंधित ज्ञापन दिया एवं सदरपुर , छलेरा एवं सदरपुर कॉलोनी में जहाँ पानी की पाइपलाइन आ चुकी है पर पानी उसके बाद भी चालू नहीं किया गया है उस बाबत श्री सिंह से बात रखी , जिसके बाद उन्होंने जल्द से जल्द उसके निस्तारण की बात कही और कहा की जल्द ही जहाँ पाइपलाइन डल चुकी है वहां पानी आएगा।
नोवरा अध्यक्ष ने कहा की बहुत सालों से जल की समस्या बनी हुई है जो जल्द ही निस्तारित होने से ग्रामीणों को राहत मिलेगी , कुछ गाँवों में पिछले कुछ वर्षों में बेहतर जल सप्लाई और कम टीडीएस जल अब प्राप्त हो रहा है जिसके लिए संस्था ने श्री सिंह को धन्यवाद किया किन्तु अभी बहुत से गाँवों में जल सप्लाई में त्रुटियां हैं जो धीरे धीरे ठीक होनी चाहिए।








