बागमती की बाढ़ से प्रभावित धान की फसल का आकलन कर मुआवजे की मांग

 जदयू पदाधिकारियों ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन,  तीन पंचायतों में क्षति आकलन की मांग

दीपक

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। बन्दरा प्रखंड क्षेत्र के हत्था, मुन्नी बैंगरी और पटसारा पंचायतों में बागमती नदी की बाढ़ से हुई भारी धान फसल क्षति का आकलन कर किसानों को मुआवजा देने की मांग को लेकर जदयू के पार्टी पदाधिकारियों ने मंगलवार को प्रखंड कृषि पदाधिकारी से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान जदयू पदाधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में धान की फसलों के नुकसान का सही आकलन करने और जांचों के उपरांत किसानों को उचित मुआवजा प्रदान करने की अपील की।

पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी को इस मांग के संदर्भ में एक ज्ञापन भी सौंपा। इस ज्ञापन में किसानों की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए शीघ्र फसल क्षति का आकलन और मुआवजा वितरण की प्रक्रिया तेज करने की मांग की गई है, ताकि किसानों को राहत मिल सके।

इस अवसर पर प्रखण्डध्यक्ष मनोज कुशवाहा, जिला जदयू उपाध्यक्ष मनोज झा, जिला महासचिव जय प्रकाश यादव, और प्रखंड जदयू के धनंजय भारती भी उपस्थित रहे। पदाधिकारियों ने कहा कि बाढ़ की वजह से किसानों को भारी नुकसान हुआ है, और समय पर मुआवजा नहीं मिलने से उनकी समस्याएं और बढ़ सकती हैं। उन्होंने प्रखंड कृषि पदाधिकारी से इस मामले में त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह किया, ताकि प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द सहायता मिल सके।

पार्टी पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि जदयू किसानों के हितों के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के किसानों के साथ खड़ी है।

  • Related Posts

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading
    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे