Dell कंपनी ने 6000 कर्मियों को नौकरी से निकाला, ऐसे हुआ खुलासा

दिग्गज कंप्यूटर निर्माता डेल ने लगभग 6000 लोगों को नौकरी से निकाल दिया है. यह खुलासा डेल द्वारा की गई एक्सचेंज फाइलिंग से हुआ है. कंप्यूटर एवं लैपटॉप निर्माता कंपनी में कुल 1.26 लाख कर्मचारी काम करते थे. मगर, कंपनी की एक्सचेंज फाइलिंग से जानकारी मिली है कि अब डेल में 1.20 लाख कर्मचारी ही हैं।

रायटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, डेल ने अपनी फाइलिंग में जानकारी दी है कि लगभग 2 साल से लोगों में कंप्यूटर के प्रति रुचि कम हुई है. उनकी सेल में लगातार गिरावट आ रही है. इसलिए उन्हें नौकरियों में कटौती करनी पड़ी है. डिमांड में कमी की वजह से कंपनी का रेवेन्यू 11 फीसदी कम हो चुका है. पिछले महीने घोषित किए गए तिमाही नतीजों से इसकी पुष्टि हुई थी. रेवेन्यू में कमी के चलते डेल के सामने वित्तीय संकट आ रहा था. इसलिए उन्हें छंटनी का कठिन फैसला लेना पड़ा।

हालांकि, कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में अनुमान लगाया है कि पर्सनल कंप्यूटर समेत उसका क्लाइंट सॉलूशन बिजनेस इस साल ऊपर जा सकता है. गिरती डिमांड उन्हें परेशान कर रही है. फिर भी वह बिक्री बढ़ने को लेकर आशावादी बने हुए हैं. डेल ने कहा कि वित्त वर्ष 2025 में कंप्यूटर की कीमतों को सही रखकर वह आगे बढ़ेंगे. इससे उन्हें रेवेन्यू बढ़ाने में मदद मिलेगी।

हाल ही में डेल ने अपने कर्मचारियों से कहा था कि वो वर्क फ्रॉम होम जारी रख सकते हैं. मगर, उन्हें प्रमोशन नहीं दिया जाएगा. कंपनी ने कर्मचारियों से कहा है कि वो कम से कम तीन दिन ऑफिस से काम करें. डेल में कोविड आने से पहले से ही हाइब्रिड वर्क पॉलिसी लागू थी. इस वजह से कर्मचारियों में इस फैसले को लेकर रोष है।

Related Posts

इंडिया गठबंधन के हुजूम में मुसलमान गायब… मौलाना रजवी ने उठाए INDIA ब्लॉक की बैठक पर सवाल

नई दिल्ली। दिल्ली में विपक्षी दलों के इंडिया…

Continue reading
मोदी जी यह कैसी सादगी ? लंदन में कानून मंत्री घुमा रहे 75 जजों को!

क्या भारत में नहीं सकती थी सेकेंड इंटरनेशनल…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कर्नाटक के CM डीके शिवकुमार का अनोखा अंदाज! कार्यक्रम में समर्थकों पर फेंके झूठे सेव 

  • By TN15
  • June 10, 2026
कर्नाटक के CM डीके शिवकुमार का अनोखा अंदाज! कार्यक्रम में समर्थकों पर फेंके झूठे सेव 

मीनाक्षी नटराजन मामले में कांग्रेस का बड़ा फैसला, बना ली रणनीति, अब सिर्फ EC के फैसले का इंतजार

  • By TN15
  • June 10, 2026
मीनाक्षी नटराजन मामले में कांग्रेस का बड़ा फैसला, बना ली रणनीति, अब सिर्फ EC के फैसले का इंतजार

Mahoba News: अंधविश्वास में तांत्रिक की हत्या कर शव कुएं में फेंका, 13 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार

  • By TN15
  • June 9, 2026
Mahoba News: अंधविश्वास में तांत्रिक की हत्या कर शव कुएं में फेंका, 13 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार

फिल्म ‘बंटवारा 1947’ में बनीं सनी देओल की बेटी, 15 साल की उम्र में करेंगी बड़ा धमाका?

  • By TN15
  • June 9, 2026
फिल्म ‘बंटवारा 1947’ में बनीं सनी देओल की बेटी, 15 साल की उम्र में करेंगी बड़ा धमाका?

आगरा: दूसरी शादी करना चाहता है 74 साल का पति, बुजुर्ग महिला ने लगाई न्याय की गुहार

  • By TN15
  • June 9, 2026
आगरा: दूसरी शादी करना चाहता है 74 साल का पति, बुजुर्ग महिला ने लगाई न्याय की गुहार

Delhi News: दिल्ली: फायर डिपार्टमेंट में ‘अग्निवीरों’ की हो भर्ती, DDMA की बैठक में LG ने दिया सुझाव

  • By TN15
  • June 9, 2026
Delhi News: दिल्ली: फायर डिपार्टमेंट में ‘अग्निवीरों’ की हो भर्ती, DDMA की बैठक में LG ने दिया सुझाव