Delhi Politics : सीबीआई से पूछताछ में डाला गया बीजेपी ज्वाइन करने का दबाव, सीएम बनाने का ऑफर, मनीष सिसोदिया का आरोप, एजेंसी बोली-गलत

दिल्ली शराब नीति मामले में सीबीआई ने डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से 9 घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान सीबीआई दफ्तर के बाहर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। वहीं मनीष सिसोदिया ने दावा किया है कि सीबीआई से पूछताछ के दौरान उन्हें भाजपा ज्वाइन करने का दबाव डाला गया, जबकि डिप्टी सीएम के आरोपों को जांच एजेंसी ने खारिज किया है। सीबीआई की पूछताछ के बाद बाहर आए मनीष सिसोदिया ने दावा किया कि उन पर आप छोड़ने का दबाव डाला गया और उन्हेंे मुख्यमंत्री बनने का लालच दिया गया। हालांकि डिप्टी सीएम के आरोपों को जांच एजेंसी ने सिरे से खारिज किया है और कहा है कि उनसे पूछताछ पेशेवर और कानूनी तरीके से की गई है।

मनीष सिसोदिया ने यह भी दावा किया कि पूछताछ के दौरान यह साफ हो गया है कि आबकारी नीति में कोई घोटाला नहीं था और यह दिल्ली में भजापा के ऑपरेशन लोटस को सफल बनाने के लिए दबाव की रणनीति थी वहीं सीबीआई ने कहा कि सिसोदिया के बयानों की जांच की जाएगी और जांच की आवश्यकताओं के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इससे पहले सीबीआई मुख्यालय के बाहर पुलिस ने १६ विधायकों और सांसद संजय सिंह समेत ११९ लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिये गये लोगों के खिलाफ इलाके में धारा १४४ के तहत निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया है। दूसरी ओर आप आदमी पार्टी पूरे मामले को गुजरात चुनाव में जोड़ रही है। पार्टी का कहना है कि बीजेपी गुजरात में आप की बढ़ती ताकत से घबराई हुई है। वहीं आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सिसोदिया के खिलाफ मामले को पूरी तरह से फर्जी बताया और कहा कि डिप्टी सीएम अपनी पार्टी के चुनाव प्रचार के लिए मंगलवार को गुजरात जाएंगे। दूसरी ओर दिल्ली शराब नीति मामले को लेकर बीजेपी आम आदमी पार्टी पर हमलावर है और लगातार आम आदमी पार्टी और सिसोदिया पर निशाना साध रही है।

  • Related Posts

    दिल्ली के पानी में क्यों बढ़ रहा अमोनिया? CPCB की रिसर्च में सामने आई वजह
    • TN15TN15
    • August 20, 2026

    दिल्ली के पानी में अमोनिया के बढ़ते स्तर…

    Continue reading
    सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना
    • TN15TN15
    • August 19, 2026

    दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक

    • By TN15
    • August 20, 2026
    सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक

    स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना

    • By TN15
    • August 20, 2026
    स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना

    ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, ‘इस टेररिज्म से दुनियाभर में…  

    • By TN15
    • August 20, 2026
    ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, ‘इस टेररिज्म से दुनियाभर में…  

    परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?

    • By TN15
    • August 20, 2026
    परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?

    लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी

    • By TN15
    • August 20, 2026
    लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी

    गिरिडीह: जर्जर सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, बनाई मानव शृंखला

    • By TN15
    • August 20, 2026
    गिरिडीह: जर्जर सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, बनाई मानव शृंखला