Delhi Politics : बीजेपी ने अब कब्रो के मामले पर खोदनी शुरू की आप की कब्र, जिहाद का लगाया आरोप, सोमनाथ भारती को किया टारगेट

दिल्ली में कथित शराब घोटाले को लेकर आम आदमी पार्टी पर हमलावर भारतीय जनतापार्टी ने अब कब्रिस्तान के मुद्दे पर सरकार को घेरा है। विधायक सोमनाथ भारती पर जमीन जिहाद का आरोप लगाया है। भाजपा ने इसे जमीन जिहाद बताते हुए प्रदर्शन किया है।
भाजपा का आरोप है कि हौजखास के डीडीए के ग्रीन बेल्ट में विधायक सोमनाथ भारती ने समर्थकों के जरिये जमीन पर कब्जा कराया है। कब्जे के लिए यहां कब्र बना दिये गये हैं और मजार भी बना दी है। भाजपा ने इसे जमीन जिहाद बताकर प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता की अगुआई में प्रदर्शन किया है। भाजपा नेताओं ने सोमनाथ भारती के घर के बाहर बड़ी संख्या में पहुंचकर नारेबाजी की। भाजपा ने सोमनाथ भारती को बर्खास्त करने की मांग करते हुए एलजी से इस मामले की जांच कराने की अपील की है।
भापजा ने यह आरोप ऐसे समय पर लगाया है कि जब पार्टी कथित शराब घोटाले और क्लास रूम घोटाले को लेकर केजरीवाल सरकार पर हमलावर है। वर्क्फ बार्ड के आरोप में गत दिनों पार्टी के ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान को भी गिरफ्तार किया है। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन मनी लांडिं्रग केस में बंद हंै तो उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत समेत कई नेता भ्रष्टाचार के मामलों आरोप का सामना कर रहे हंै।
उधर आप ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए बार-बार कहा है कि अरविंद केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता की वजह से भाजपा झूठे आरोप लगा रह है और जांच एजेंिसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। खुद पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीाल ने सिसोदिया से अमानतुल्लाह खान तक के सभी का बचाव किया है।

  • Related Posts

    SIR विवाद: जस्टिस भुइयां की टिप्पणी पर पवार गुट ने कहा, ‘हमारे संविधान…’

    शरद पवार के नेतृत्व वाली NCP(SP) ने सोमवार…

    Continue reading
    अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर धनराज नथवानी बोले, ‘जल्द से जल्द…’

    सपा चीफ अखिलेश यादव को मंगलवार को तब…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

    चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ दर्ज होगा रेप का मामला ?

    चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ दर्ज होगा रेप का मामला ?

    SIR विवाद: जस्टिस भुइयां की टिप्पणी पर पवार गुट ने कहा, ‘हमारे संविधान…’

    SIR विवाद: जस्टिस भुइयां की टिप्पणी पर पवार गुट ने कहा, ‘हमारे संविधान…’

    अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर धनराज नथवानी बोले, ‘जल्द से जल्द…’

    अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर धनराज नथवानी बोले, ‘जल्द से जल्द…’

    इंडिया गठबंधन के मार्च में नवीन पटनायक ने किया सरप्राइज, 2 दलों ने बनाई दूरी

    इंडिया गठबंधन के मार्च में नवीन पटनायक ने किया सरप्राइज, 2 दलों ने बनाई दूरी