दिल्ली पुलिस ने ट्वीटर को लिखा ‘बुली बाई’ ऐप मामले में आपत्तिजनक सामग्री हटाई जाए

द न्यूज़ 15

नई दिल्ली | सोमवार को दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया साइट ट्वीटर से ‘बुली बाई’ ऐप के बारे में जानकारी मांगी है और पोस्ट की, कि महिलाओं संबंधी आपत्तिजनक सामग्री को हटाया जाए।

गौरतलब है कि दिल्ली की एक महिला पत्रकार ने दिल्ली पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने गिटहब प्लेटफार्म पर बनाए गए एक मोबाइल ऐप ‘बुली बाई’ पर उसकी तस्वीर पोस्ट कर उस पर आपत्तिजनक और अश्लील बातें लिखी थी। इस पर अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं को निशाना बनाकर उनका अपमान किया गया है।

इस ऐप पर अनेक महिलाओं की तस्वीरें हैं और इनमें पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता, मशहूर शख्सियतें हैं। इस मामले का खुलासा एक जनवरी को हुआ और इस पर काफी अश्लील बातें लिखी गई हैं। ‘बुली बाई’ ऐप पर तस्वीरें डालना पिछले वर्ष जुलाई में ‘सुल्ली डील्स’ पर डाली गई तस्वीरों के समान ही है।

सूत्रों के अनुसार पुलिस ने इस पत्र में सॉफटवेयर को विकसित करने वाले प्लेटफार्म गिटहब से बुली बाई ऐप डेवलेपर के बारे में जानकारी मांगी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस महिला पत्रकार ने अपनी शिकायत में कहा था कि एक जनवरी को उसने बेबसाइट बुलीबाईडाटगिटहबडाटआईओ पर खुद की एक तस्वीर देखी थी जिसके साथ छेड़छाड़ कर उसके लिए अनुपयुक्त बातें लिखी गई थी।

शिकायत में कहा गया है कि यह ऐप अपने आप में ही अशोभनीय हैं और इस पर लिखी गई बातें अपमानजनक हैं जिसका मकसद मुस्लिम महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक बातें लिखना है।

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में रविवार को अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी जो सोशल मीडिया पर महिलाओं की तस्वीरें पोस्ट कर उन्हें बदनाम करने की साजिश में लिप्त थे।

Related Posts

प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध
  • TN15TN15
  • March 16, 2026

किसान सभा की जिला कमेटी के सदस्य एवं…

Continue reading
भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 
  • TN15TN15
  • March 16, 2026

नोएडा अध्यक्ष राजवीर मुखिया ने कहा गैस नहीं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

  • By TN15
  • March 17, 2026
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

  • By TN15
  • March 17, 2026
पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

  • By TN15
  • March 17, 2026
हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

  • By TN15
  • March 17, 2026
मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

  • By TN15
  • March 17, 2026
टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार

  • By TN15
  • March 17, 2026
वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार