दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता शुक्रवार की तुलना में बेहतर

नई दिल्ली | दिवाली समारोह के 36 घंटे से अधिक समय के बाद भी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर शनिवार को भी ‘गंभीर’ श्रेणी में बना रहा, लेकिन एक्यूआई स्तर 500 से नीचे आ गया है और तेज हवाएं चलने से दिन के दौरान प्रदूषण और कम होने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी ) के अनुसार,्र सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहा, जबकि दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

आईएमडी ने कहा कि दिन में भी 25 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

सुबह 8 बजे, नोएडा सेक्टर 125 में एक्यूआई 440, नोएडा सेक्टर 1 में 412, संजय नगर, गाजियाबाद में 468, मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम 416, चाणक्यपुरी में अमेरिकी दूतावाास में 406 था। यह डाटा एक्यूआईसीएन द्वारा जारी किए गए है, जोकि विश्वस्तरीस गुणवत्ता सूचकांक परियोजना है।

वहीं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, आनंद विहार में एक्यूआई 468, अशोक विहार 470, चांदनी चौक 473, द्वारका 454, मंदिर मार्ग 453, आईजीआई एयरपोर्ट 426, लोधी रोड 433 और नॉर्थ कैंपस 463 दर्ज किया गया।

आईएमडी ने कहा कि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Related Posts

माकपा की 24 मार्च को रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली, तैयारियों को लेकर नोएडा में बैठक
  • TN15TN15
  • March 6, 2026

नोएडा । केंद्र की भाजपा सरकार की मजदूर,…

Continue reading
किसान सभा के नेताओं की रिहाई पर पुलिस उपायुक्त को ज्ञापन, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
  • TN15TN15
  • March 2, 2026

किसान सभा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ग्रेटर नोएडा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

  • By TN15
  • March 7, 2026
गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

  • By TN15
  • March 7, 2026
क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

  • By TN15
  • March 7, 2026
 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

  • By TN15
  • March 7, 2026
स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

  • By TN15
  • March 6, 2026
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

  • By TN15
  • March 6, 2026
ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?