दिल्ली : बंद कमरे में मां और चार बच्चों के मिले शव, अंगीठी के धुएं ने ले ली जान

द न्यूज 15 
नई दिल्ली/शाहदरा। के सीमापुरी इलाके में बुधवार को कथित तौर पर कमरे में रखी अंगीठी से निकले जहरीले धुएं में सांस लेने से 30 वर्षीय महिला और उसके चार बच्चों की मौत हो गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) पर कॉल आई, जिसमें पुराने सीमापुरी इलाके की एक इमारत की पांचवीं मंजिल पर स्थित कमरे में चार से पांच लोगों के बेहोश पड़े होने की जानकारी दी गई। अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचने पर एक महिला और उसके तीन बच्चे मृत मिले, जबकि सबसे छोटे बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि मोहित कालिया (35) अपनी पत्नी राधा और दो बेटियों तथा दो बेटों के साथ किराए के मकान में रहता था। जान गंवाने वाले बच्चों की पहचान कोमल (11), जितिन (8), रौशनी (4) और आरव (3) के रूप में हुई है।

पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) आर सत्यसुंदरम के अनुसार जिस फ्लैट में वे रह रहे थे, उसका मालिक शालीमार गार्डन निवासी अमरपाल सिंह है। पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि उन सभी की मौत भीषण ठंड के बीच कमरे के अंदर रखी अंगीठी के कारण दम घुटने से हुई क्योंकि छोटे से उस कमरे में हवा आने-जाने का कोई रास्ता नहीं था। उन्होंने कहा कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही चल पाएगा। पुलिस ने कहा कि सभी कोणों से जांच की जा रही है और मोहित उनकी हिरासत में है। राधा के बड़े भाई ने घटना को लेकर संदेह जताया है।

उन्होंने कहा, ”दोपहर 1 बजे के आसपास जब मैं कार चला रहा था तो एक कॉल आई। जब मैं घर पहुंचा, तो मैंने देखा कि मेरे परिवार के सदस्य रो रहे थे और मुझे बताया गया कि मेरी बहन और उसके चार बच्चों की आज सुबह सोते समय मृत्यु हो गई। हम तुरंत उसके घर पहुंच गए।” राधा के भाई बंटू कुमार ने जीटीबी अस्पताल के आपातकालीन वार्ड के बाहर कहा, ”मोहित ने कहा कि वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कमरे के अंदर सो रहा था। वह लगभग 11 बजे उठा और देखा कि वे सो रहे थे और शरीर में कोई हरकत नहीं थी। उसने उन्हें जगाने की कोशिश की, लेकिन कुछ नहीं हुआ और बाद में वह अपने छोटे बेटे को अस्पताल ले गया।”कुमार ने कहा कि ऐसा कैसे हो सकता है कि उसी कमरे में उसके साथ सो रहे पांच लोगों की मौत हो गई और उसे कुछ पता ही नहीं चला। कुमार ने कहा, ”हमें संदेह है कि मोहित ने कुछ किया है क्योंकि वह घटना में बाल-बाल बच गया। हमें उसकी बात पर भरोसा नहीं है। वह शराबी है और अक्सर मेरी बहन के साथ छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करता था। हम अपनी बहन और उसके बच्चों के लिए न्याय चाहते हैं। निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और आरोपी को सजा मिलनी चाहिए।” कुमार ने यह भी कहा कि दंपति का करीब 10 से 12 दिन पहले झगड़ा हुआ था। कुमार ने कहा, ”राधा और मोहित की शादी करीब 12 साल पहले हुई थी। शुरू में उनका रिश्ता बहुत अच्छा था, लेकिन तीन साल बाद वह मेरी बहन से लड़ने लगा। करीब 12 दिन पहले उनका झगड़ा हुआ था और मेरी बहन ताहिरपुर में मेरे घर आई थी। चार-पांच दिन के बाद, वह अपने बहनोई के साथ राधा को घर वापस लेने आया। मैंने मना कर दिया, लेकिन उसके बहनोई ने जिद की और वे अपने घर वापस चले गए।”

Related Posts

माकपा की 24 मार्च को रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली, तैयारियों को लेकर नोएडा में बैठक
  • TN15TN15
  • March 6, 2026

नोएडा । केंद्र की भाजपा सरकार की मजदूर,…

Continue reading
किसान सभा के नेताओं की रिहाई पर पुलिस उपायुक्त को ज्ञापन, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
  • TN15TN15
  • March 2, 2026

किसान सभा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ग्रेटर नोएडा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

  • By TN15
  • March 7, 2026
गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

  • By TN15
  • March 7, 2026
क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

  • By TN15
  • March 7, 2026
 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

  • By TN15
  • March 7, 2026
स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

  • By TN15
  • March 6, 2026
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

  • By TN15
  • March 6, 2026
ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?