एमसीडी के बजट पर दिल्ली कांग्रेस बोली, संपत्ति कर में वृद्धि से लोगों पर बढ़ेगा अतिरिक्त बोझ, प्रस्ताव का विरोध करेगी पार्टी

नई दिल्ली, उत्तरी दिल्ली नगर निगम का वर्ष 2021-22 के संशोधित बजट अनुमान और वर्ष 2022-23 के बजट अनुमान पेश किया और स्थायी समिति से रिहायशी व व्यावसायिक संपत्तियों के कर की दरों में दो प्रतिशत बढ़ोतरी का भी आग्रह किया है। प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ाए जाने के प्रस्ताव की दिल्ली कांग्रेस ने घोर निन्दा की है।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा, भाजपा सरकार के कारण दिल्ली की तीनों नगर निगमों की हालत बद से बत्तर हो गई है। इससे पहले 23 नवम्बर को दक्षिणी नगर निगम ने भी वार्षिक बजट पेश किया था। जिसमें आवासीय सम्पत्तियों पर 14 प्रतिशत और कमर्शियल संपत्तियों 5 प्रतिशत टैक्स की दरें बढ़ाने का प्रस्ताव पेश किया गया था।

दरअसल उत्तरी निगम में स्थायी समिति से रिहायशी व व्यावसायिक संपत्तियों के कर की दरों में दो प्रतिशत बढ़ोतरी का आग्रह किया है। इसके साथ ही जो 15 प्रतिशत की छूट मिलती है उसे 10 प्रतिशत करने का भी आग्रह किया है।

अनिल चौधरी के मुताबिक, दिल्ली के लोग अभी तक कोरोना की अर्थिक तंगी से बाहर नहीं निकल सकें हैं। ऐसे में भाजपा की एमसीडी की सरकार ने प्रॉपर्टी टैक्स में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने जा रही है और प्रॉपर्टी टैक्स में 15 प्रतिशत छूट घटाकर 10 प्रतिशत कर रही है।

दिल्ली कांग्रेस के अनुसार, उत्तरी निगम ने जो बजट पेश किया है उससे दिल्लीवासियों की परेशानी बढ़ गई है क्योंकि नगर निगम का बजट 7330 से घटाकर भाजपा की नगर निगम की सरकार ने 5811 करोड़ कर दिया है। उत्तरी नगर निगम का कर्ज भी 7523 से बढ़कर 8803 करोड़ हो गया है।

निगमों में डॉक्टर्स की सैलरी का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा, उत्तरी नगर निगम के अन्तर्गत आने वाले अस्पताल हिन्दुराव के डाक्टर अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल पर है क्योंकि डाक्टरों व मेडिकल स्टाफ को पिछले 3 महीने से सैलरी तक नहीं मिली है, जिसके चलते मेडिकल सेवाएं भी ठप पड़ी है।

उन्होंने कहा, निगम की सम्पत्तियां बेची जा रही है और भाजपा शासित निगम लूठ और भ्रष्ट्राचार का अड्डा बन गया है जिसके कारण आज तीनों नगर निगम कंगाली की कगाार पर है।

दिल्ली कांग्रेस ने तीनों निगमों से मांग करते हुए कहा है कि, दिल्ली नगर निगम दिल्लीवासियों पर इस तरह के अतिरिक्त बोझ ने डाला जाए।

Related Posts

गिझौड़ में नोएडा प्राधिकरण की भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप, ध्वस्तीकरण की मांग
  • TN15TN15
  • October 19, 2026

नोएडा। सेक्टर-53 के अंतर्गत ग्राम गिझौड़ में नोएडा…

Continue reading
गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई पर निर्णायक कार्रवाई करे सरकार : सीटू
  • TN15TN15
  • October 17, 2026

अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस पर गंगेश्वर दत्त शर्मा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मणिपुर हिंसा के दौरान जबरदस्त बवाल, 4 की मौत के बाद मुख्यमंत्री आवास पर ले गए शव!

  • By TN15
  • October 19, 2026
मणिपुर हिंसा के दौरान जबरदस्त बवाल, 4 की मौत के बाद मुख्यमंत्री आवास पर ले गए शव!

भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा! 

  • By TN15
  • October 19, 2026
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा! 

 चंबल नदी पर बनेगा हैंगिग ब्रिज, जलीय जीवों की सुरक्षा के लिए नदी के अंदर नहीं बनेंगे पिलर!

  • By TN15
  • October 19, 2026
 चंबल नदी पर बनेगा हैंगिग ब्रिज, जलीय जीवों की सुरक्षा के लिए नदी के अंदर नहीं बनेंगे पिलर!

मूसलाधार बारिश में कैसे जलेगा रावण ? 17 घंटे के भीतर 13 राज्यों में भारी बारिश!

  • By TN15
  • October 19, 2026
मूसलाधार बारिश में कैसे जलेगा रावण ? 17 घंटे के भीतर 13 राज्यों में भारी बारिश!

तेजप्रताप यादव के घर पूजा में सारी लालू फैमिली, सिर्फ तेजस्वी यादव नहीं आए!

  • By TN15
  • October 19, 2026
तेजप्रताप यादव के घर पूजा में सारी लालू फैमिली, सिर्फ तेजस्वी यादव नहीं आए!

Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत

  • By TN15
  • October 19, 2026
Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत