DELHI: 15 साल के लड़के को पहले मारा चाकू फिर बकरे की तरह किया हलाल,लव जिहाद का आरोप

पश्चिमी दिल्ली- राजधानी दिल्ली में दरिंदो का खूनी दौर लगातार जारी है, पहले से विवादों में धिरी दिल्ली पुलिस पर एक ओर आरोप लग गया है। दरसअल दिल्ली के रघुवीर नगर इलाके में एक 15 साल के नाबालिक लड़के की बेरेहमी से हत्या कर दी गई। हत्या गुरूवार रात के करीब 8 बजे की बताई जा रही है। लड़के का नाम शाहिद बताया जा रहा है। ये लोग कई सालों से इसी इलाके में रह रहें है। मृतक शाहिद की मां का आरोप है कि उनके बेटे को इसलिए मारा गया क्योंकि वो किसी लड़की से प्यार करता था,और उनका बच्चा उस लड़की से मिल के आया था। जिसका बदला उन लोगों ने निकाला है।

पुलिस प्रसाशन पर मारने-पीटने का आरोप

इस दौरान पीड़िता की मां ने पुलिस प्रसाशन पर भी सबूत मिटाने और केस को दवाने के आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि जब वह पुलिस के पास अपने बच्चे को इंसाफ दिलाने की गुहार लगाने गए तो पुलिस प्रसाशन ने उन्हें ही उल्टा मारा-पीटा। जिन लोगों ने उनके बच्चे की हत्या की कि वो लोग उस वक्त पुलिस स्टोशन में पार्टी कर रहे थे जिसमें पुलिस के साथ लड़की की फैमली भी मौजूद थी। मृतक की मां का कहना है कि शाहिद का दोस्त इसे बुलाकर लेकर या था,जिसके महज़ 10 से 20 मिनट बाद ये खबर आई कि उनके बेटे को चाकू मार दिया है। शाहिद की लाश करीब 4 घंटो तक यू ही पड़ी रही लेकिन प्रसाशन बेसूध होकर होकर सोई रही।

बेबस मां ने अरविंद केजरीवाल से मिलने की लगाई गुहार

घटना वाले स्थल से 4 चाकू बरामद किया गया है इसके अलावा खून से सने हुए कुछ दस्ताने भी बरामद किये गये है। मृतक की मां की सिर्फ यही गुहार है कि उन लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। ताकि उनके मरे हुए बच्चे को इंसाफ मिल सके। आपको बतां दे ये कोई पहली बात नहीं जब इस इलाके में इस तरह की वारदात को अंजाम दिया गया हो इससे कुछ दिन पहले भी चाकू वाली वारदात घट चुकी है। देश में लगातार अपराध के मामलें बढ़ रहे है,लेकिन फिर भी इस दिशा में कोई सख्त एक्शन नहीं लिया जा रहा,इसके पीछे पुलिस प्रसाशन की सबसे बड़ी नाकामयाबी झलक कर आ रही है। मृतक के भाई का कहना है कि उन आरोपियों को उम्र कैद की सजा होनी चाहिए। वही मृतक की मां ने अरविंद केजरीवाल से मिलने और उन आरोपियो को सजा देने की गुहार लगाई है।

Related Posts

ठगी की दुनिया में हरियाणा के धनीराम मित्तल ने अच्छे अच्छे को छोड़ दिया था पीछे
  • TN15TN15
  • February 27, 2026

अपराध की दुनिया में चार्ल्स शोभराज के बाद…

Continue reading
लखनऊ नीला ड्रम केस: ‘मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई’, पिता की हत्या पर बोला अक्षत
  • TN15TN15
  • February 25, 2026

लखनऊ। नीला ड्रम केस के आरोपी अक्षत प्रताप…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

  • By TN15
  • March 7, 2026
गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

  • By TN15
  • March 7, 2026
क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

  • By TN15
  • March 7, 2026
 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

  • By TN15
  • March 7, 2026
स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

  • By TN15
  • March 6, 2026
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

  • By TN15
  • March 6, 2026
ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?