किसान सभा गौतम बुद्ध नगर का प्रतिनिधिमंडल पंजाब पहुँचा, बाढ़ पीड़ित किसानों को दी आर्थिक सहायता

किसान सभा गौतम बुद्ध नगर का एक प्रतिनिधिमंडल पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचा और वहां पीड़ित किसानों की सहायता के लिए नगद मदद वितरित की। प्रतिनिधिमंडल ने गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक, गुरुचक, शहजाद कलां और पुराना धर्मकोट गांवों का दौरा कर किसानों की समस्याओं और आवश्यकताओं का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया।

 

किसान सभा गौतम बुद्ध नगर के जिला महासचिव जगबीर नंबरदार ने बताया कि इन गांवों में बाढ़ से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। खेतों में 10 से 15 फीट तक रेत जम गई है, जिससे खेती योग्य भूमि को पुनः तैयार करने में काफी समय और धन लगेगा। उन्होंने कहा कि किसान सभा की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर पीड़ित परिवारों को नगद सहायता प्रदान की गई।

किसान सभा के संयोजक वीर सिंह नागर ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में Khalsa Aid संगठन सक्रिय रूप से सहायता कार्य कर रहा है। उनके माध्यम से किसानों को डीजल, खाद, बीज और खाद्य सामग्री किट के रूप में उपलब्ध कराई जा रही है। किसान सभा की ओर से एकत्रित धनराशि का एक हिस्सा डीजल सहायता के रूप में किसानों को दिया गया ताकि वे अपनी खेती दोबारा शुरू कर सकें।

इसके अतिरिक्त, गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब डेरा बाबा नानक के माध्यम से भी बाढ़ पीड़ित परिवारों की सहायता की जा रही है। किसान सभा ने अपनी एकत्रित धनराशि में से कुछ सहयोग गुरुद्वारे में भी जमा कराया।

किसान सभा के जिला सचिव गुरप्रीत सिंह ने पंजाब के स्थानीय साथियों को साथ लेकर प्रभावित परिवारों तक पहुंच बनाई और नगद सहायता उपलब्ध कराई। सहायता कार्य में गुरमीत सिंह, परमजीत सिंह, जगदीप सिंह, इंद्रपाल सिंह, किशन सिंह सरपंच, पवित्तर सिंह, गुरमुख सिंह एवं बबलू मंत्री का विशेष योगदान रहा।

किसान सभा के साथ-साथ भारतीय किसान परिषद ने भी एक ट्रक में खाद्य सामग्री भरकर पंजाब भेजी। किसान परिषद के सदस्य एडवोकेट महेंद्र यादव, सोनू पहलवान और मनोज यादव ने किसान सभा के साथ मिलकर प्रभावित परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित की।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रमुख सदस्य थे —
संयोजक वीर सिंह नागर, महासचिव जगबीर नंबरदार, उपाध्यक्ष गबरी मुखिया, युवा जिला अध्यक्ष शिशांत भाटी, गुरप्रीत सिंह, अशोक भाटी, संदीप भाटी, सुरेंद्र पंडित, मोनू मुखिया, प्रशांत भाटी, अमित नागर, भगत सिंह गुर्जर, और नरेश नागर मौजूद रहे।

  • Related Posts

    भारत-अमरीका कृषि व्यापार समझौता किसानों की बर्बादी लाएगा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    किसान संघर्ष समिति का होली मिलन कार्यक्रम संपन्न…

    Continue reading
    साम्राज्यवादी मंसूबे पूरा करने अमेरिका दूसरे देशों को युद्ध भूमि बना रहा : अजय खरे
    • TN15TN15
    • March 3, 2026

    भारत गुटनिरपेक्ष आंदोलन नीति पर चलकर विश्व शांति…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

    • By TN15
    • March 7, 2026
    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    • By TN15
    • March 7, 2026
     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?