दीप सिद्धू का जिंदगी ने छोड़ दिया साथ, दो दिन पहले मंगेतर के साथ मनाया था वैलेंटाइन डे 

द न्यूज 15 

नई दिल्ली। हरियाणा के सोनीपत जिले में कुंडली-पलवल-मानेसर मार्ग (केएमपी) पर देर रात टोल प्लाजा के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसे में पंजाब के गायक दीप सिद्धू की मौत हो गई। जबकि उनकी मंगेतर घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। दीप सिद्धू की गाड़ी हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराने से यह हादसा हुआ। दीप सिद्धू अपनी मंगेतर के साथ स्कार्पियो में दिल्ली से पंजाब लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को खरखौदा सीएचसी में रखवा दिया। गायक दीप सिद्धू और उनकी मंगेतर ने दिल्ली में ही वेलेंटाइन डे मनाया था। इसके बाद मंगेतर रीना रॉय ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की थीं। उन्होंने स्टोरी पोस्ट करते हुए हैप्पी वेलेंटाइन डे लिखा है। इस तस्वीर में दोनों साथ दिख रहे हैं। तस्वीर में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि रीना और सिद्धू काफी समय से साथ हैं।
किसान संगठनों के फैसलों पर उठाते थे सवाल : दीप सिद्धू को किसान संगठनों के प्रमुख नेताओं ने कुंडली बॉर्डर पर बोलने का मौका नहीं दिया। दीप सिद्धू सोशल मीडिया के जरिये ही इन किसान नेताओं के फैसलों पर सवाल उठाते रहे हैं। किसान आंदोलन के दौरान वह चर्चा में तब आए, जब एक पुलिस अधिकारी से अंग्रेजी में बहस कर रहे थे। उनके इस वीडियो को बाद में फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर शेयर किया और लिखा, -गरीब भूमिहीन किसान, जिनके लिए लोग रो रहे हैं। जिसके बाद उनकी खूब चर्चा हुई।
दरअसल दीप सिद्धू किसान आंदोलन के दौरान 26 जनवरी 2021  को लाल किले पर तिरंगा हटाकर निशान साहिब फहराने के बाद हुई हिंसा से चर्चा में आए थे। दीप सिद्धू पंजाब के मशहूर एक्टर थे। यह हादसा कुंडली मानेसर यानी केएमपीएल‌ हाइवे के पास हुआ है। पंजाबी एक्टर रहे दीप सिद्धू अपने साथियों के साथ दिल्ली से पंजाब लौट रहे थे। वह केंद्र सरकार के कृषि सुधार कानूनों के विरोध में हुए किसान आंदोलन के दौरान चर्चा में आए थे। हालांकि, किसानों ने उनको बाहरी बताया था। लेकिन लाल किले में हुई हिंसा को लेकर भी उन्हें आरोपी बनाया गया था। इस केस‌ में दीप सिद्धू की गिरफ्तारी भी हुई थी।

Related Posts

किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ. सुनीलम का प्रेमसिंह गहलावत के आकस्मिक निधन पर शोक संदेश

जीवन क्षणभंगुर है, कभी भी किसी की भी…

Continue reading
जन्म शताब्दी वर्ष : पावन स्मृति श्रद्धांजलि लेख : हर बेंत पर इंकलाबी उद्घोष करते थे आजादी के अमर योद्धा ओंकार नाथ खरे
  • TN15TN15
  • June 30, 2026

 डॉ. अंजली पाण्डेय खरे ‌ देश की आजादी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Theft of donations at the Ram Mandir : ट्रस्ट महासचिव का ड्राइवर कैसे हो गया चंदा चोरी का मुख्य आरोपी ?

  • By TN15
  • July 4, 2026
Theft of donations at the Ram Mandir : ट्रस्ट महासचिव का ड्राइवर कैसे हो गया चंदा चोरी का मुख्य आरोपी ?

प्याज किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने 13% बढ़ाया खरीद मूल्य 

  • By TN15
  • July 4, 2026
प्याज किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने 13% बढ़ाया खरीद मूल्य 

चंपत राय और अनिल राय का इस्तीफा होगा मंजूर? चढ़ावा चोरी मामले पर 6 जुलाई को राम मंदिर ट्रस्ट की बड़ी बैठक

  • By TN15
  • July 4, 2026
चंपत राय और अनिल राय का इस्तीफा होगा मंजूर? चढ़ावा चोरी मामले पर 6 जुलाई को राम मंदिर ट्रस्ट की बड़ी बैठक

ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, अब बंगाल TMC चीफ ने छोड़ा साथ, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

  • By TN15
  • July 4, 2026
ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, अब बंगाल TMC चीफ ने छोड़ा साथ, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो

  • By TN15
  • July 4, 2026
क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो

खामेनेई के अंतिम संस्कार पर डोनाल्ड ट्रंप का तंज, कहा- ‘हमने ईरान को एक हफ्ते की मोहलत दी क्योंकि…’

  • By TN15
  • July 4, 2026
खामेनेई के अंतिम संस्कार पर डोनाल्ड ट्रंप का तंज, कहा- ‘हमने ईरान को एक हफ्ते की मोहलत दी क्योंकि…’