सिर पर चोट लगने के बाद डेब्यू करने वाले सोलोजानो अस्पताल में भर्ती

गाले | श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में रविवार को यहां गाले में वेस्टइंडीज की तरफ से डेब्यू कर रहे जेरेमी सोलोजानो को फॉरवर्ड शॉर्ट लेग पर क्षेत्ररक्षण के दौरान सिर में चोट लगने के बाद अस्पताल ले जाया गया। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना गाले स्टेडियम में टेस्ट के पहले दिन 24वें ओवर की चौथी गेंद पर घटित हुई।

श्रीलंकाई कप्तान दिमुथ करुणारत्ने को रोस्टन चेज ने शॉर्ट गेंद फेंकी। जवाब में, करुणारत्ने ने बैकफुट से सीधे सोलोजानो की दिशा में शॉट मारा, जिसके बाद सोलोजानो को बचने का कम समय मिला और उन्हें गेंद लग गई।

26 साल के खिलाड़ी के हेलमेट पर बॉल लगी और वह टूट गया। लेकिन इसका असर उनके सिर पर हुआ।

चोट लगने के बाद, सोलोजानो जमीन पर लेट गए और खिलाड़ियों और फिजियो की मदद से उनको स्ट्रेचर पर लेटाकर मैदान से बाहर ले जाया गया। इस बीच, ड्रेसिंग रूम में वेस्टइंडीज के कोच फिल सिमंस चिंतित नजर आए। परिणामस्वरूप सोलोजानो को चिकित्सा कर्मचारियों द्वारा अस्पताल ले जाया गया।

इस पर विंडीज क्रिकेट ने ट्वीट किया, “चोट लगने के बाद डेब्यू करने वाले जेरेमी सोलोजानो को स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया है। हम शीघ्र उनके स्वस्थ होने की उम्मीद कर रहे हैं।”

Related Posts

वैभव सूर्यवंशी को युवराज सिंह से लेनी चाहिए ट्रेनिंग : योगराज सिंह
  • TN15TN15
  • July 27, 2026

भारत के पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह का मानना…

Continue reading
INDW vs ENGW: हमारी लड़कियां, लड़कों से बेहतर, टीम इंडिया की ‘ऐतिहासिक’ जीत; इंग्लैंड से गंभीर-अय्यर का लिया बदला   
  • TN15TN15
  • July 13, 2026

भारत ने इंग्लैंड को 270 रनों से हरा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बिहार: AK-47 का किसने दिया ऑर्डर, कितनों को लगी गोली?

  • By TN15
  • July 27, 2026
बिहार: AK-47 का किसने दिया ऑर्डर, कितनों को लगी गोली?

Reservation Hatao आंदोलन को मैथ्स वाले अभिनय सर का समर्थन है या नहीं?    

  • By TN15
  • July 27, 2026
Reservation Hatao आंदोलन को मैथ्स वाले अभिनय सर का समर्थन है या नहीं?    

अभी और कुछ देखना बाकी है, अभी भी है क्या अंधभक्ति ?

  • By TN15
  • July 27, 2026
अभी और कुछ देखना बाकी है, अभी भी है क्या अंधभक्ति ?

जंतर मंतर आंदोलन पर पैलेट गन के प्रयोग के जिम्मेदार अमित शाह इस्तीफा दें

  • By TN15
  • July 27, 2026
जंतर मंतर आंदोलन पर पैलेट गन के प्रयोग के जिम्मेदार अमित शाह इस्तीफा दें

दिल्ली जंक्शन‌ पर कौन उतरा

  • By TN15
  • July 27, 2026
दिल्ली जंक्शन‌ पर कौन उतरा

लिखावट साहित्य – सम्मान से सम्मानित हुए युवा आलोचक नीरज कुमार मिश्र

  • By TN15
  • July 27, 2026
लिखावट साहित्य – सम्मान से सम्मानित हुए युवा आलोचक नीरज कुमार मिश्र