पी चिदंबरम को गिरफ्तार करने वाले डीएसपी पर जानलेवा

सीबीआई के डिप्टी एसपी रुपेश कुमार को ट्रक से कुचलने की कोशिश की गई है। बता दें कि वह दिल्ली से गोरखपुर लौट रहे थे। रास्ते में उनकी स्कार्पियो को ट्रक से टक्कर मारकर जान से मारने की कोशिश हुई है। गौरतलब है कि गुलरिहा क्षेत्र के बरगढ़ी के पास ट्रक की टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी उनकी कार का एक हिस्सा पूरी तरह से टूट गया। हालांकि रुपेश श्रीवास्तव के ड्राइवर की सूझबूझ से डिप्टी एसपी की जान बच गई लेकिन ट्रक पलटने से ट्रक ड्राइवर की मौक पर ही जान चली गई। सूचना पर जिले के एसपी और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच जारी है।

ज्ञात हो कि सीबीआई अधिकारी रुपेश श्रीवास्तव कई हाईप्रोफाइल मामलों की जांच में शामिल हैं। इसमें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के रेलवे, चारा और भर्ती घोटाला, कांग्रेस नेता पी चिदंबरम समेत केद्र और राज्य सरकार के कई मंत्रियों के खिलाफ मामलों की भी उन्होंने जांच की है। इसके अलावा रुपेश श्रीवास्वत ने पी. चिदंबरम को भी गिरफ्तार किया था। ऐसे में उन पर हुए जानलेवा हमले को लेकर बड़ी साजिश का अंदेशा जताया जा रहा है। ट्रक चालक की पहचान बदन कुमार (28)  के रूप में हुई है। जो कि कुशीनगर जिले के सुकरौली का निवासी है। पुलिस ने चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  ट्रक से एक्सीडेंट होने की जानकारी पर मौके पर एसएसपी गौरव समेत अन्य पुलिस अधिकारी पहुंचे। इस मामले में सीबीआई अधिकारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि जिसकी जांच की ज रही है। पुलिस की छह टीमों के अलावा क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम को तैनात किया गया है। एसएसपी गौरव ग्रोवर ने कहा कि इस केस में निजी तौर पर निगरानी कर रहा हूं।

  • Related Posts

    ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?
    • TN15TN15
    • March 13, 2026

    कितना जायज था अजय प्रताप को नौकरी से…

    Continue reading
    ठगी की दुनिया में हरियाणा के धनीराम मित्तल ने अच्छे अच्छे को छोड़ दिया था पीछे
    • TN15TN15
    • February 27, 2026

    अपराध की दुनिया में चार्ल्स शोभराज के बाद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    • By TN15
    • March 19, 2026
    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

    • By TN15
    • March 19, 2026
    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

    • By TN15
    • March 19, 2026
    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

    • By TN15
    • March 19, 2026
    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    • By TN15
    • March 18, 2026
    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    • By TN15
    • March 18, 2026
    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा