रेहम (इमरान खान की पूर्व पत्नी) पर हुआ जानलेवा हमला, सरकार पर साधा निशाना

द न्यूज़ 15

नई दिल्ली| पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान रविवार देर रात इस्लामाबाद में हुए एक हमले में बाल-बाल बच गईं। समा टीवी की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। रेहम ने एक ट्वीट में यह बताया है। “मैं अपने भतीजे की शादी से लौट रही थी, जब मेरी कार पर कुछ लोगों ने फायरिंग की और दो बाइक सवार लोगों ने बंदूक की नोक पर मेरी गाड़ी रोकने की कोशिश की। मैंने अपनी गाड़ी बदली। मेरा सुरक्षाकर्मी और ड्राइवर कार के भीतर ही मौजूद थे। क्या यही इमरान खान का नया पाकिस्तान है? कायरों, लुटेरों और लालची के देश में आपका स्वागत है।”

उन्होंने कहा, “तथाकथित सरकार को इस हमले के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।”

रेहम ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, “मैं एक आम पाकिस्तानी की तरह पाकिस्तान में ही जीना और मरना चाहती हूं। चाहे फिर मुझ पर कायराना हमला किया जाए या बीच सड़क पर कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई जाएं। इस तथाकथित सरकार को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। मैं अपने देश के लिए गोली खाने को भी तैयार हूं।”

रिपोर्ट में कहा गया है कि रेहम ने अपने ट्विटर हैंडल पर कई अपडेट देते हुए शिकायत की कि उन्हें और उनके कर्मचारियों को प्राथमिकी दर्ज करने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।

उन्होंने सोमवार सुबह ट्वीट किया, “सुबह के नौ बजे हैं। मेरे पीएस (निजी सचिव) और टीम ने एक मिनट की भी नींद नहीं ली है और अभी भी शम्स कॉलोनी पुलिस स्टेशन, इस्लामाबाद में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। जांच जारी है।”

सुबह 10 बजे रेहम ने थाने में दर्ज अपनी शिकायत की कॉपी साझा की। इसमें कहा गया है कि वे रावलपिंडी-इस्लामाबाद राजमार्ग पर आईजेपी रोड के पास थे, जब दो लोगों ने बंदूक की नोक पर उन्हें रोकने की कोशिश की। आरोपियों की उम्र 25 से 30 साल के बीच बताई गई है।

उन्होंने कहा कि वे अब प्राथमिकी का इंतजार कर रहे हैं।

Related Posts

भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता…

Continue reading
ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

तेहरान :  इधर चीन के राष्ट्रपति अमेरिका के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बिहार में अपराध पर चिराग पासवान के बयान पर संजय सिंह बोले, ‘वो तो…’

बिहार में अपराध पर चिराग पासवान के बयान पर संजय सिंह बोले, ‘वो तो…’

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा, दिल्ली-UP समेत देशभर में प्रदर्शन

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा, दिल्ली-UP समेत देशभर में प्रदर्शन

महर्षि प्रजापति शिक्षा समिति द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

महर्षि प्रजापति शिक्षा समिति द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

अगर भगत सिंह आज ज़िंदा होते: तो वे भारत के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और सांप्रदायिक हालात पर कैसी प्रतिक्रिया देते?

अगर भगत सिंह आज ज़िंदा होते: तो वे भारत के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और सांप्रदायिक हालात पर कैसी प्रतिक्रिया देते?

Special on Bhagat Singh’s Birth Anniversary : प्रधानमंत्री तो भगत सिंह को भी दिमागी नक्सली करार दे देते!

Special on Bhagat Singh’s Birth Anniversary : प्रधानमंत्री तो भगत सिंह को भी दिमागी नक्सली करार दे देते!

तानाशाही वाला तर्क

तानाशाही वाला तर्क