जमुई में विधायक के सामने भिड़े डीडीसी और इंजीनियर

 जलजमाव का निरीक्षण करने के दौरान तू-तू-मैं-मैं

 जमुई। बिहार के जमुई जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत मांगोबंदर में पदाधिकारियों के साथ जमुई विधायक श्रेयशी सिंह जलजमाव का निरीक्षण करने पहुंचीं। यहां पर विधायक के सामने ही जिले के दो पदाधिकारी भिड़ गए और जमकर बहस शुरू हो गई। विधायक के सामने ही डीडीसी और जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता आपस में तू-तू- मैं-मैं करने लगे। जलजमाव के निरीक्षण के दौरान दोनों के बीच बहस हुई और बात धमकी तक पहुंच गई।
दोनों पदाधिकारियों के बीच बहस का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में सुना जा रहा है कि इस तरीके से आप मत बोलिए। तुम्हारा लैंग्वेज ठीक नहीं है। आपका ठीक है क्या…..तुम यहां रहते ही नहीं हो, तुम्हारा तो अलग ही प्रोब्लम है। चिठ्ठी डिपार्टमेंट को दीजिएगा कि हमको दीजिएगा। तुमको आने में एक सप्ताह लग गया। तुम्हारा नंबर भी नहीं है। इस तरह की बातें जमुई के उप-विकास आयुक्त सुमित कुमार और जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता आदित्य कुमार के बीच होती रही।
दरअसल विधायक श्रेयसी सिंह बुघवार को खैरा प्रखंड के मांगोबंदर में जल जमाव का निरीक्षण करने पहुंची थीं। श्रेयसी सिंह के निर्देश पर जमुई के उप-विकास आयुक्त सुमित कुमार और जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता आदित्य कुमार भी वहां पहुंचे थे। जलजमाव की समस्या कैसे दूर हो इसको लेकर विधायक दोनों पदाधिकारियों से विचार विमर्श कर रही थीं। इससे पहले विधायक ने पूरे इलाके में जल जमाव का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया और समस्या का समाधान कैसे हो इसके लिए अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया।
इसी दौरान दोनों अधिकारियों के बीच तू-तू, मैं-मैं होने लगी। विधायक ने तुरंत हस्तक्षेप किया और जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता आदित्य कुमार को कहा कि वरीय अधिकारी से कैसे बात की जाती है पता नहीं है क्या। लेकिन तब तक दोनों के बीच काफी हद तक जुबान चल चुकी थी।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश