DC vs KKR मैच से पहले दिल्ली में पुलिस एडवाइजरी जारी, इन रास्तों पर लगेगा लंबा जाम

नाईट मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा, लेकिन इसके पहले और बाद में स्टेडियम के आसपास भारी ट्रैफिक दबाव रहने की संभावना है। ऐसे में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कई मार्गों पर डायवर्जन, पार्किंग और एंट्री को लेकर अहम दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

 

इन रास्तों पर सबसे ज्यादा रहेगा ट्रैफिक का दबाव

 

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक मैच के दौरान और उसके बाद बहादुर शाह जफर मार्ग, जेएलएन मार्ग, आसफ अली रोड और रिंग रोड के राजघाट से आई.पी. फ्लाईओवर तक के हिस्से में वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है। जरूरत पड़ने पर शाम 5 बजे से रात 12 बजे तक डायवर्जन और ट्रैफिक प्रतिबंध लागू किए जा सकते हैं। इसके अलावा भारी और व्यावसायिक वाहनों की एंट्री कुछ प्रमुख मार्गों पर पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। इनमें दरियागंज से दिल्ली गेट चौक, दिल्ली गेट से गुरु नानक चौक और आईटीओ से दिल्ली गेट चौक तक का इलाका शामिल है।
 

यात्रियों को किन रास्तों से बचने की सलाह

 

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को जेएलएन मार्ग, आसफ अली रोड और बहादुर शाह जफर मार्ग से बचकर वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। खासतौर पर ऑफिस से लौटने वाले लोगों और स्टेडियम की ओर जाने वाले दर्शकों को अतिरिक्त समय लेकर निकलने को कहा गया है। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक परिवहन का अधिक इस्तेमाल ट्रैफिक दबाव को कम करने में मदद करेगा। मेट्रो और बस सेवाओं का उपयोग करने वाले यात्रियों को कम परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

 

स्टेडियम पहुंचने वालों के लिए एंट्री प्लान

 

स्टेडियम में प्रवेश के लिए अलग-अलग गेटों के अनुसार रूट तय किए गए हैं। गेट नंबर 1 से 8 तक जाने वाले दर्शकों को बीएसजेड मार्ग से एंट्री मिलेगी, वहीं गेट नंबर 10 से 15 तक पहुंचने वालों को जेएलएन मार्ग की तरफ से प्रवेश करना होगा। गेट नंबर 16 से 18 तक के लिए बीएसजेड मार्ग के पेट्रोल पंप वाले हिस्से से एंट्री दी जाएगी। ट्रैफिक पुलिस ने दर्शकों से अपील की है कि वे अपने टिकट पर लिखे गेट नंबर के अनुसार ही रूट चुनें, ताकि अनावश्यक भीड़ और जाम से बचा जा सके। ,

 

पार्क-एंड-राइड सुविधा से मिलेगी राहत

 

डियम के आसपास सामान्य वाहनों की पार्किंग की अनुमति नहीं होगी। केवल अधिकृत और लेबल लगे वाहनों को तय पार्किंग स्थलों पर प्रवेश मिलेगा। लेबल वाले वाहनों के लिए जेपी पार्क, विक्रम नगर, जेजेबी/प्रयास कार्यालय के पास और गेट नंबर 7-8 के बीच विशेष पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा आम लोगों के लिए माता सुंदरी रोड, राजघाट पावर हाउस रोड और वेलोड्रोम रोड पर मुफ्त पार्किंग और पार्क-एंड-राइड सुविधा उपलब्ध रहेगी।

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को पार्क-एंड-राइड सुविधा का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। इसके तहत वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़े करके लोग शटल बसों के जरिए स्टेडियम तक पहुंच सकेंगे। यह सेवा मैच शुरू होने से करीब दो घंटे पहले शुरू होगी और मैच समाप्त होने के एक घंटे बाद तक जारी रहेगी। शांति वन पार्किंग और आसपास की सर्विस लेन से भी बस सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

 

ऐप बेस्ड टैक्सी के लिए पिक-अप और ड्रॉप पॉइंट

 

ऑनलाइन कैब सेवा लेने वाले यात्रियों के लिए भी अलग व्यवस्था की गई है। ऐप बेस्ड टैक्सी के पिक-अप और ड्रॉप पॉइंट गेट नंबर 2 के पास मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज, राजघाट चौक और आई.पी. फ्लाईओवर से राजघाट के बीच रिंग रोड की सर्विस लेन पर बनाए गए हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित स्थानों का ही उपयोग करें, ताकि ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित न हो। एडवाइजरी में साफ कहा गया है कि प्रतिबंधित सड़कों पर खड़े किए गए वाहनों को तुरंत टो किया जाएगा और नियमों के तहत कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी. ट्रैफिक पुलिस लगातार निगरानी रखेगी और जरूरत पड़ने पर मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा।

  • Related Posts

    बिहार में BJP नेता की हत्या, अभिजीत सिंह को घर में मारी गई गोली

    बिहार के सहरसा में बीजेपी से जुड़े युवा…

    Continue reading
    नंदीग्राम से ममता बनर्जी की उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन, CM शुभेंदु ने कर दिया खेल

    नंदीग्राम सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    न हम सिर झुकाएंगे, न ही हार मानेंगे, ममता बनर्जी ने राहुल-केजरीवाल का जिक्र कर INDIA गठबंधन को दिया समर्थन

    न हम सिर झुकाएंगे, न ही हार मानेंगे, ममता बनर्जी ने राहुल-केजरीवाल का जिक्र कर INDIA गठबंधन को दिया समर्थन

    Bihar floods : BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने दान में दिए ₹6.35 लाख, बिहार में बाढ़ राहत के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 3 महीने की सैलरी दी

    Bihar floods : BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने दान में दिए ₹6.35 लाख, बिहार में बाढ़ राहत के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 3 महीने की सैलरी दी

    सपा में दो पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

    सपा में दो पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

    बिहार में BJP नेता की हत्या, अभिजीत सिंह को घर में मारी गई गोली

    बिहार में BJP नेता की हत्या, अभिजीत सिंह को घर में मारी गई गोली

    नंदीग्राम से ममता बनर्जी की उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन, CM शुभेंदु ने कर दिया खेल

    नंदीग्राम से ममता बनर्जी की उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन, CM शुभेंदु ने कर दिया खेल

    JDU में खेला होगा? नीतीश कुमार की बैठक में नहीं पहुंचे ललन सिंह

    JDU में खेला होगा? नीतीश कुमार की बैठक में नहीं पहुंचे ललन सिंह