यूपी में बेटी के बर्थडे पार्टी के दौरान उसके माता-पिता को गोली मारी

बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) | यूपी के बुलंदशहर में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक माता-पिता अपने आठ साल की बेटी का जन्मदिन मना रहे थे, उसी दौरान बच्ची के चाचा ने उसके माता-पिता को गोली मार दी। पूजा और उनके पति मोहित शर्मा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना बुलंदशहर जिले के खिदरपुर गांव में शनिवार की रात उस समय हुई जब सारा परिवार, उनके दोस्त और पड़ोसी केक काटने की रस्म के लिए घर की छत पर थे।

आरोपी मूलचंद उर्फ मूल कुमार ने अचानक दंपति पर गोलियां चला दीं। पुलिस ने बताया कि मूलचंद और मोहित शर्मा के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था।

सूत्रों ने बताया कि गोली चलाने के बाद मूलचंद पिस्टल हवा में लहराते हुए वहां से भाग गया।

खानपुर के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) शत्रुघ्न यादव ने कहा, “आरोपी मूलचंद ने अपने भाई और भाभी पर पिस्तौल से चार राउंड फायरिंग की। पार्टी से पहले और कार्यक्रम के दौरान पैतृक भूमि के बंटवारे को लेकर उसने अपने भाई से बहस की थी। परिवार और मेहमानों को शुरू में लगा कि यह जश्न की फायरिंग है।”

Related Posts

कोटा मेयर के ओम बिरला की चौखट पर माथा टेकने के मामले में आई सफाई, अनुसईया बोलीं-मैंने ईश्वर को किया प्रणाम

कोटा। कोटा की नवनिर्वाचित भाजपा मेयर अनुसुईया गोस्वामी…

Continue reading
गणेश विसर्जन में बुझ गए घर के दो चिराग : बीजेपी नेता के दो बेटों की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत 

खंडवा। देशभर में जहां गणेश विसर्जन की धूम…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

वोटों का हिसाब ..

वोटों का हिसाब ..

छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया