Daughters are not safe in Delhi : पांडव नगर में कार में खींचा तो आदर्श नगर में दोस्ती तोड़ने पर चाकू से गोदा

राजधानी दिल्ली में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। यहां लगातार लड़कियों के साथ अपराध की घटनाएं सामने आ रही हैं। पांडव नगर में एक लड़की को कार में खींचने की कोशिश की गई तो आदर्श नगर में युवती पर चाकू से कई बार वार किये गये।

पहली घटना

पांडव नगर में एक लड़की को कार में खींचने की घटना सामने आई। लड़की के कार में बैठने में असफल होने पर युवक ने उस पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार एक 19 वर्षीय लड़की को एक युवक ने अपनी कार में खींचने की कोशिश की। जब वह अपनी कोशिश में नाकाम रहा तो उसने लड़की को तेजाब फेंकने की धमकी दे डाली। इस दौरान छात्रा घायल हो गई।

दूसरी घटना

जानकारी के अनुसार आदर्श नगर थाना क्षेत्र में दोस्ती तोड़ने पर युवती पर चाकू से कई वार किये गये। घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है। हमले के बाद घायल युवती को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी पीड़िता की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरार अभियुक्त सुखविंदर सिंह उर्फ सुखा को गिरफ्तार कर लिया गया है। ज्ञात हो कि आदर्श नगर के मजलिस पार्क में 21 साल की लड़की पर उसके दोस्त सुखविंदर सिंह उर्फ सुखा ने चाकू से हमला कर दिया। युवती को चाकू मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। टेक्निकल निगरानी के माध्यम से उसका पीछा करते हुए अंबाला से दिल्ली जाते समय मंगलवार तीन जनवरी को उसे दबोच लिया। फिलहाल पीड़िता की हालत स्थिर है। आगे की जांच चल रही है।

  • Related Posts

    कृष्ण का अवतार बताकर जाल में फंसा रहा था लड़कियों को?

    आईआईटी बाबा ने किया 24 लड़कियों का शोषण…

    Continue reading
    भारत का बड़ा एक्शन, लश्कर-जैश के 23 आतंकियों को घोषित किया टेररिस्ट, बिलबिला उठेगा पाकिस्तान

    India Declares 23 Terrorists:  आतंकवाद के खिलाफ केंद्र…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘ऐसे नहीं जाने दे सकते…’, नीट पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से क्या कहा?

    • By TN15
    • July 24, 2026

    ‘अहंकार आपको ले डूबेगा’, PM मोदी के वीडियो जारी करने पर RJD सांसद की दो टूक

    • By TN15
    • July 24, 2026
    ‘अहंकार आपको ले डूबेगा’, PM मोदी के वीडियो जारी करने पर RJD सांसद की दो टूक

    10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना… पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार

    • By TN15
    • July 24, 2026
    10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना… पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार

    ‘मैं कमजोर महसूस कर रहा हूं लेकिन…’ सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

    • By TN15
    • July 24, 2026
    ‘मैं कमजोर महसूस कर रहा हूं लेकिन…’ सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

    सीटू ने अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद जी और लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

    • By TN15
    • July 24, 2026
    सीटू ने अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद जी और लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि