दरभंगा : मोबाइल चोरी के आरोपी की तुर्की गांव में लोगों ने की बेरहम पिटाई

 एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

 दरभंगा। बहेड़ी थाना क्षेत्र के तुर्की गांव में चोरी के शक में दो युवकों की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मारपीट इतनी बर्बर थी कि एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है।
घटना तुर्की गांव की है, जहां गोपाल लाल देव के घर में मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर दो युवकों, गोपाल लाल देव (22) और पुनीत कुमार (15), को कुछ ग्रामवासियों ने बुरी तरह पीटा। आरोप है कि ग्रामवासियों ने लाठी, डंडे और लोहे की रॉड से दोनों की पिटाई की।घटना के बाद आरोपी फरार हो गए, जबकि दोनों घायलों को परिजनों ने पहले स्थानीय पीएचसी और फिर गंभीर हालत में डीएमसीएच में भर्ती कराया। डीएमसीएच में इलाज के दौरान गोपाल लाल देव की मौत हो गई, जबकि पुनीत कुमार का इलाज अभी भी जारी है।पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला है कि पप्पू सदा नाम के एक व्यक्ति का मोबाइल चोरी हो गया था। शक के आधार पर पप्पू सदा और उनके कुछ साथियों ने गोपाल और पुनीत को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया।इस मामले में पुलिस ने प्रदीप सदा, पप्पू सदा, राजकुमार सदा उर्फ छोटकीन सदा और तीनों की पत्नियों को हिरासत में लिया है। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

  • Related Posts

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading
    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    नेपाल के तराई क्षेत्र और गंडक नदी के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘ये अहंकार नहीं तो क्या है? बीजेपी वाले गुंडागर्दी…’, थप्पड़ कांड पर भड़की कांग्रेस

    ‘ये अहंकार नहीं तो क्या है? बीजेपी वाले गुंडागर्दी…’, थप्पड़ कांड पर भड़की कांग्रेस

    विथ्या रामराज ने तोड़ा पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड, गुलवीर सिंह ने जीता सिल्वर

    विथ्या रामराज ने तोड़ा पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड, गुलवीर सिंह ने जीता सिल्वर

    UP राज्यसभा चुनाव में सपा से कौन जाएगा सदन?

    UP राज्यसभा चुनाव में सपा से कौन जाएगा सदन?

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने मनाई भगत सिंह जयंती

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने मनाई भगत सिंह जयंती

    इजरायली PM ने UAE का किया सीक्रेट दौरा! राष्ट्रपति से नेतन्याहू ने की मुलाकात 

    इजरायली PM ने UAE का किया सीक्रेट दौरा! राष्ट्रपति से नेतन्याहू ने की मुलाकात 

    TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन

    TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन