दरभंगा : बीपीएससी टीचर की लाश पंखे से लटकी मिली

 दरभंगा। बिहार में एक बीपीएससी शिक्षिका ने ऐसा कदम उठा लिया जिसके बाद उसके घर में कोहराम मच गया। बीपीएससी टीचर जिले के कुशेस्वरस्थान प्रखंड क्षेत्र के सुघराइन गांव में उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पढ़ाती थी। बताया जा रहा है कि मकान मालिक ने शनिवार को पुलिस को खबर दी। दरअसल टीचर के रूम का दरवाजा काफी देर से बंद था। महिला टीचर के रूम का दरवाजा देर तक बंद देख मकान मालिक का दिमाग ठनका।
इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के भी आवाज लगाने पर जब दरवाजा नहीं खुला तो टीम ने दरवाजे को तोड़ा। अंदर का हाल देखते ही लोगों के साथ पुलिस भी सन्न रह गई। कमरे में शिक्षिका निक्की कुमारी की लाश पंखे से झूल रही थी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला शिक्षिका निक्की कुमारी अपने रूम में पंखे की कुंडी से रस्सी के सहारे फांसी के फंदे से झूल गई।
मकान मालिक की सूचना पर पहुंची तिलकेश्वरस्थान थाना की पुलिस ने मामले की जांच करना शुरू कर दिया है। पुलिस ने मृतक शिक्षिका के कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसमें सिर्फ इतना ही लिखा है कि ‘मैं अपनी मर्जी से अपनी जान ले रही हूं। मुझे माफ कर देना मां।’
जानकारी के अनुसार मृत शिक्षिका गोपालगंज जिले की रहने वाली निक्की कुमारी बताई जाती है। जो बीपीएससी से चयनित होकर कुशेस्वरस्थान प्रखंड क्षेत्र के सुघराईन गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पदस्थापित थी। वह स्कूल के ही गांव में राजा पोद्दार के मकान में किराए पर कमरा लेकर रहा करती थी। मकान मालिक ने बताया कि शनिवार काफी देर तक मैडम का रूम नहीं खुला तो मन मे संदेह होने लगा।
मकान मालिक ने आगे कहा कि ‘हमलोगों ने मैडम के दरवाजे को काफी देर तक खटखटाया। लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। तब जाकर स्थानीय पुलिस को हमने खबर दी। यहां पहुंच कर जब पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा मैडम कमरे में रस्सी के सहारे पंखे की कुंडी से लटकी हुई थी। घटना की सूचना परिवार वालो को दे दी गई है। परिजन गोपालगंज से कुशेस्वरस्थान के लिए चल दिए हैं।
इस सम्बंध तिलकेश्वरस्थान थानाध्यक्ष अंकित चौधरी ने बताया कि ‘घटना की सूचना पाकर एक टीम मौके पर गई थी। टीचर की लाश कमरे में ही मिली। इसकी खबर उनके परिवार वालों को दे दी गई है। मृतका गोपालगंज जिले की रहने वाली है। प्रथम दृष्टया कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।’

  • Related Posts

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading
    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे