रेलवे स्टेशनों पर कुंभ मेला यात्रियों की भीड़, प्रशासन ने किए विशेष इंतजाम

समस्तीपुर। कुंभ मेले में जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए समस्तीपुर मंडल के मधुबनी, दरभंगा और समस्तीपुर रेलवे स्टेशनों पर विशेष प्रबंध किए गए। 10 फरवरी 2025 को अप्रत्याशित रूप से यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए।

स्टेशनों पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), जीआरपी, टिकट जांच दल (टीटीई) और अन्य रेलवे कर्मियों को तैनात किया गया, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और यात्रियों को उनकी ट्रेन तक पहुंचने में सहायता मिल सके। इसके अलावा, यात्रियों को उचित दिशा-निर्देश देने के लिए लगातार उद्घोषणाएं भी की गईं।

यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष कदम:

अत्यधिक भीड़ के कारण ट्रेन में सवार नहीं हो पाने वाले यात्रियों के लिए टिकट वापसी की सुविधा दी गई। दरभंगा स्टेशन पर 126 अनारक्षित एवं 21 आरक्षित टिकट लौटाए गए।

अव्यवस्था फैलाने और तोड़फोड़ करने वाले 4 लोगों को रेलवे सुरक्षा बल ने गिरफ्तार किया।

यात्रियों की सुविधा हेतु 11 फरवरी 2025 को दरभंगा, रक्सौल, जयनगर और सहरसा से प्रयागराज होते हुए कानपुर के लिए चार विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से संयम बनाए रखने और अनावश्यक भीड़ से बचने की अपील की है। रेलवे यात्रियों की सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तत्पर है।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    • By TN15
    • March 19, 2026
    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

    • By TN15
    • March 19, 2026
    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

    • By TN15
    • March 19, 2026
    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

    • By TN15
    • March 19, 2026
    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    • By TN15
    • March 18, 2026
    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    • By TN15
    • March 18, 2026
    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा