बेलगाम हो रहे हैं अपराधी : पवन शर्मा

जिले में पिछले एक दो महीनों से बढ़ रहे अपराध और हत्याओं को लेकर जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा गौतमबुद्धनगर द्वारा आज एक प्रेस वार्ता का आयोजन सैक्टर 52 स्थित पार्टी कार्यालय में किया गया। प्रवक्ता पवन शर्मा ने पत्रकार वार्ता शुरू करते हुए बताया कि जिले एवं शहर में दिनों दिन अपराधी बेलगाम हो रहे हैं और थानों में कोई शिकायत दर्ज नहीं हो रहीं हैं। आज की प्रेस वार्ता का मुख्य उद्देश्य यही है कि आपके माध्यम से सरकार को जगाया जाए।

महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव ने वार्ता को आगे बढ़ाते हुए कहा कि जो रामराज्य लाने की बातें करते थे आज वो बताएं कि महिलाओं के प्रति अपराधों में 15% की बढ़ोतरी सिर्फ उत्तर प्रदेश में हुई है। जो महिलाओं की सरंक्षण की बातें करते हुए सत्ता में आसीन हुए हैं आज वो बलात्कारियों को संरक्षण देने का काम कर रहे हैं। जाती और धर्म पूछ पूछ कर सरकारी काम हो रहे हैं। दलितों को शादी बारात में घोड़ी पर नहीं चढ़ने दिया जा रहा है। पूरे प्रदेश का शायद ही कोई जनपद होगा जहां आए दिन कोई जघन्य अपराध न होता हो।

जिला अध्यक्ष दीपक भाटी ने जिले में पिछले एक दो महीने में हुई अपराधिक घटनाओं को प्रेस वार्ता में बताया। उन्होंने बताया कि NCRB के आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश में महिलाओं और दलितों के खिलाफ अपराध सबसे ज्यादा हो रहे हैं। जिसमें अभी ताजा मामला निक्की की हत्या का है। कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चे और बच्चियां कॉलेज प्रशासन की यातना से परेशान होकर आत्म हत्या को मजबूर हुए हैं लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है। पुलिस प्रशासन उन कॉलेज प्रशासन के लोगों को बचाने का काम कर रहे हैं। पिछले दिनों पत्रकार से नोएडा में चैन और अन्य सामान दिन दहाड़े लूट लिया जाता है और पुलिस द्वारा मामले को दर्ज भी नहीं किया जाता है। नकली पुलिस थाना पुलिस प्रशासन की नाक के नीचे नोएडा में चलाया जाता है और बेकसूर लोगों को निशाना बना कर लूटा जाता है। ATM फ्राड आए दिन हो रहे हैं। साइबर क्राइम के सबसे ज्यादा शिकार नोएडा के लोगों को बनाया जा रहा है। फेक इनकाउंटर करके जनता को भ्रमित किया जा रहा है। उक्त घटनाएं यह बात स्पष्ट करती हैं कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज खत्म हो चुका है तथा अपराध और अराजकता का राज कायम है। हम मुख्यमंत्री से मांग करते हैं कि या तो अपनी जिम्मेदारियों को निभाओ और नहीं निभा सकते हैं तो नैतिकता के आधार पर उनको इस्तीफा दे देना चाहिए।

आज के प्रेस वार्ता में उपस्थित पदाधिकारियों में जिला अध्यक्ष दीपक भाटी, महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव, प्रवक्ता पवन शर्मा, अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय सचिव लियाकत चौधरी, वरिष्ठ नेता फिरे सिंह नागर, संजय तनेजा, बागपत प्रभारी सतेंद्र शर्मा, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष गौतम अवाना, जिला संगठन प्रभारी मुकेश शर्मा, शहर संगठन प्रभारी ललित अवाना, महासचिव दयाशंकर पांडेय, रामकुमार शर्मा, विक्रम चौधरी, मजहर हुसैन, एस एस सिसोदिया एवं सुबोध भट्ट सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
    • TN15TN15
    • July 17, 2026

    20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के…

    Continue reading
    मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे 
    • TN15TN15
    • July 16, 2026

    संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनम वांगचुक के समर्थन में 19 जुलाई को रीवा कमिश्नरी के समक्ष आयोजित होगा धरना

    • By TN15
    • July 17, 2026
    सोनम वांगचुक के समर्थन में 19 जुलाई को रीवा कमिश्नरी के समक्ष आयोजित होगा धरना

    Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?

    • By TN15
    • July 17, 2026
    Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?

    सोनम वांगचुक के समर्थन में 19 जुलाई को रीवा कमिश्नरी के समक्ष आयोजित होगा धरना

    • By TN15
    • July 17, 2026
    सोनम वांगचुक के समर्थन में 19 जुलाई को रीवा कमिश्नरी के समक्ष आयोजित होगा धरना

    बदले जाएंगे 10 और 20 रुपए के नोट, आरबीआई ने कर दिया बड़ा ऐलान!

    • By TN15
    • July 17, 2026
    बदले जाएंगे 10 और 20 रुपए के नोट, आरबीआई ने कर दिया बड़ा ऐलान!

    दिल्ली दंगा मामले में शरजील इमाम को नहीं मिली जमानत, HC ने पुलिस से 27 अगस्त तक मांगा जवाब

    • By TN15
    • July 17, 2026
    दिल्ली दंगा मामले में शरजील इमाम को नहीं मिली जमानत, HC ने पुलिस से 27 अगस्त तक मांगा जवाब

    ‘ये जो फोटो-वोटो लाए हैं…’, हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?

    • By TN15
    • July 17, 2026
    ‘ये जो फोटो-वोटो लाए हैं…’, हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?