नेत्र चिकित्सक को गोली मारकर हथियार लहराते अपराधी फरार

सुभाषचंद्र कुमार
समस्तीपुर पूसा। समस्तीपुर में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। तभी तो जिले में दो घंटे के अंदर गोलीबारी की दो बड़ी घटना हुई है। कल्याणपुर की घटना के बाद एक बार फिर बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने 15 लाख रुपए रंगदारी नहीं देने पर एक डॉक्टर को गोली मार दी है।

जख्मी डॉक्टर को इलाज के लिए परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना सोमवार की देर शाम वैनी थाना के वैनी गांव में हुई है। जख्मी डॉक्टर मुजफ्फरपुर के ढोली थाना क्षेत्र के रामी रामपुर निवासी दिनेश कुमार पांडेय का पुत्र अमृत राज अमर बताये जाते हैं। घटना उनके वैनी वार्ड 11 स्थित ससुराल में घटी है। उन्हें बांए पैर में गोलियां लगी हुई है।

सोमवार देर शाम घटना तब हुई जब वे अपने ससुराल में दरवाजे पर टहल रहे थे। बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें दरवाजे पर घेर कर पहले गालीगलौज की। इसके बाद नेत्र चिकित्सक को गोली मारकर जख्मी कर दिया। वारदात के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए भाग निकले। फायरिंग की आवाज सुनकर घर एवं आसपास के लोग दौड़ कर पहुंचे और आनन फानन में जख्मी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। मुजफ्फरपुर के ढोली रामीरामपुर निवासी अमृत राज नेत्र चिकित्सक हैं। जो समस्तीपुर के काशीपुर मुहल्ला में अपना निजी क्लिनिक चलाते हैं। वैनी ओपी क्षेत्र के वैनी गांव में उनका ससुराल है। सदर अस्पताल में जख्मी डॉक्टर ने बताया कि सोमवार की शाम ससुराल में दरवाजे पर टहल रहा था।

इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन बदमाश आए और दरवाजे के सामने ही उन्हें घेर लिया। पहले बदमाशों ने गाली गलौज किया और कहा कि 15 लाख रूपये क्यों नहीं दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने कमर से पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी। गोली बाएं पैर में जांघ के पास लगी है।

उधर, जानकार सूत्रों का कहना है कि डॉक्टर का किसी जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जिस वजह से यह घटना हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इस दौरान पुलिस को एक खोखा, एक गोली और एक मैग्जीन बरामद हुआ है।

  • Related Posts

    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    बिहार में इन दिनों जनता से जुड़े मुद्दों…

    Continue reading
    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

     बिहार में एमएलसी चुनाव के बीच लालू यादव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    • By TN15
    • June 11, 2026
    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    • By TN15
    • June 11, 2026
    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    • By TN15
    • June 11, 2026
    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    • By TN15
    • June 11, 2026
    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    • By TN15
    • June 11, 2026
    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

    • By TN15
    • June 11, 2026
    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी