क्रिकेट ‘सुपर स्पेल ईयर’ रहा 2021 : केएल राहुल, भारत

सेंचुरियन, (द न्यूज़ 15)| सेंचुरियन में टीम इंडिया की पहली टेस्ट जीत के बाद सलामी बल्लेबाज के एल राहुल ने गुरुवार को कहा कि 2021 भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे अच्छे सालों में एक के रूप में जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 123 रन बनाना, विदेशी धरती पर बनाए गए अन्य शतकों के जैसा ही था।

राहुल के सातवें टेस्ट शतक के अलावा, पहली पारी में मयंक अग्रवाल के साथ 117 रन की ओपनिंग साझेदारी ने बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारत को 113 रन की जीत दर्ज करने में मदद की, जिससे तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त मिली।

राहुल ने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “मुझे लगता है कि यहां की परिस्थितियों में खेलना चुनौतीपूर्ण होता है। मुझे यह शतकीय पारी खेलने के लिए बहुत हिम्मत और अनुशासन लगा, जिससे टीम जीतने की स्थिति में पहुंच सकी।”

टेस्ट उपकप्तान ने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और अब दक्षिण अफ्रीका में शानदार विदेशी जीत के कारण भारतीय क्रिकेट के लिए 2021 को ‘सुपर स्पेशल ईयर’ के रूप में अभिव्यक्त किया।

उन्होंने कहा, “यह टीम इंडिया के लिए एक सुपर स्पेशल साल है। इस साल हमने जिस तरह की उपलब्धियां हासिल की हैं, वह वास्तव में खास है। यह भारतीय क्रिकेट इतिहास, विशेष रूप से टेस्ट क्रिकेट में सबसे अच्छे वर्षों में से एक के रूप में जाना जाएगा। हमने वास्तव में अच्छा काम किया है। पिछले कुछ वर्षों से एक खिलाड़ी के रूप में कड़ी मेहनत कर रहा हूं और ऐसे परिणाम देखकर वास्तव में खुश हूं।”

जीत के बाद ड्रेसिंग रूम के मिजाज के बारे में बात करते हुए राहुल ने कहा, “इस समय ड्रेसिंग रूम का माहौल बहुत अच्छा है। जाहिर है, यह एक शानदार टेस्ट जीत है। कोई भी एशियाई टीम यहां यहां नहीं जीत पाई है और हमने सेंचुरियन में जीत हासिल की है।”

29 वर्षीय खिलाड़ी को अपने प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार मिला। उन्होंने श्रृंखला में पहली जीत का श्रेय सबक को दिया। हमने पिछले दौरे से बहुत कुछ सीखा। पिछले कई दौरे से हमे कई सारी चीज सीखने को मिली है। हमने एक टीम के रूप में इस पर चर्चा की है कि दक्षिण अफ्रीका जैसे देश में क्या बेहतर करने की आवश्यकता है, जिससे हमें सफलता मिले।”

उन्होंने आगे कहा, “हमने टीम के साथ अपने अनुभव साझा किए हैं। मुझे लगता है कि इससे हमें वास्तव में मदद मिली है और इस बार बेहतर तैयारी की है। टीम के प्रशिक्षण, तैयारी और मानसिकता ने हमें श्रृंखला में इतनी शानदार शुरुआत दी है।

Related Posts

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप का 8 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर
  • TN15TN15
  • June 15, 2026

रविवार को टी 20 वर्ल्ड कप 2026 में…

Continue reading
कंपनियों की लगी लाइन, वैभव सूर्यवंशी की ब्रांड वैल्यू में बंपर उछाल 

वैभव सूर्यवंशी को जब राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

 गौतमबुद्ध नगर की इन तीन सीटों पर लगेगी जीत की हैट्रिक या ढहेगा BJP का किला? 

  • By TN15
  • June 15, 2026
 गौतमबुद्ध नगर की इन तीन सीटों पर लगेगी जीत की हैट्रिक या ढहेगा BJP का किला? 

BJP में तो नहीं लेकिन क्या सपा में जा सकते हैं संजय सिंह? खुद ही दिया ऐसा जवाब

  • By TN15
  • June 15, 2026
BJP में तो नहीं लेकिन क्या सपा में जा सकते हैं संजय सिंह? खुद ही दिया ऐसा जवाब

जेवर से लखनऊ आई किसान की बेटी डॉक्टर हीरा राशिद CM योगी से बोलीं, ‘आप भविष्य में PM बनें’

  • By TN15
  • June 15, 2026
जेवर से लखनऊ आई किसान की बेटी डॉक्टर हीरा राशिद CM योगी से बोलीं, ‘आप भविष्य में PM बनें’

Bhopal News: पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़े 3 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की थी तैयारी!

  • By TN15
  • June 15, 2026
Bhopal News: पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़े 3 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की थी तैयारी!

ईरान-अमेरिका के शांति समझौते पर आया चीन का पहला बयान

  • By TN15
  • June 15, 2026
ईरान-अमेरिका के शांति समझौते पर आया चीन का पहला बयान

दिल्ली में धूल भरी आंधी, 92 Kmph की रफ्तार से चली हवा, रेड अलर्ट जारी

  • By TN15
  • June 15, 2026
दिल्ली में धूल भरी आंधी, 92 Kmph की रफ्तार से चली हवा, रेड अलर्ट जारी