अम्बेडकर जयंती पर भाकपा-माले की पदयात्रा

-संविधान बचाने का लिया संकल्प
-बंदरा प्रखंड में रामबली मेहता व संजय दास के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा

मुजफ्फरपुर/बंदरा।संवाददाता।

संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर आज भाकपा-माले के आह्वान पर बंदरा प्रखंड में एक भव्य पदयात्रा निकाली गई। यह यात्रा संजय कुमार दास के दरवाजे से प्रारंभ होकर बरियारपुर ऊसरा, मोहनपुर होते हुए सभास्थल तक पहुंची। पदयात्रा में बड़ी संख्या में आमजन, कार्यकर्ता, युवा और महिलाएं शामिल हुईं।

पदयात्रा का उद्देश्य बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और संविधान व सामाजिक न्याय की रक्षा के संकल्प को दोहराना रहा।

इस पदयात्रा और सभा में भाकपा-माले के कई पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे, जिनमें अजीत कुमार सिंह (इंकलाबी नौजवान सभा), संजीत कुमार, चिंता कुमारी, चंद्रकला देवी, विषणदेव महतो, आसना कुमारी, प्रीति अंशु, कृष, राजन, सोनू अंजलि सहित अनेक स्थानीय लोग शामिल थे।

कार्यक्रम के दौरान संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय, और हाशिए पर खड़े तबकों के अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया गया।

  • Related Posts

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

    Continue reading
    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    अगर आज गांधी होते !

    अगर आज गांधी होते !

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi