दुष्कर्म, धर्मातरण मामले में कोर्ट ने सपा नेता के बेटे को दी जमानत

प्रयागराज (यूपी)| इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक सईद अहमद के बेटे कावी अहमद को आईपीसी की विभिन्न धाराओं 376 (दुष्कर्म) और धारा 3 , 5(1) (जबरदस्ती धर्मातरण का प्रयास) के आरोप के तहत दर्ज एक मामले में अंतरिम अग्रिम जमानत दे दी है। न्यायमूर्ति सौमित्र दयाल सिंह ने कावी अहमद को अंतरिम अग्रिम जमानत देते हुए सुनवाई की अगली तारीख सात जनवरी 2022 तय की है और राज्य सरकार को मामले में जवाब (जवाबी हलफनामा) दाखिल करने का भी निर्देश दिया है।

याचिकाकर्ता की दलील थी कि प्राथमिकी में उन पर दबाव बनाने के लिए झूठे आरोप लगाए गए क्योंकि उनके और मामले में शिकायतकर्ता महिला के बीच व्यापारिक संबंध थे, जो समय बीतने के साथ खराब हो गए और उन्हें व्यापार में घाटा होने लगा।

इस साल 13 सितंबर को, कावी अहमद के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मारपीट, लूट और दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए और यूपी के धर्मातरण निषेध अध्यादेश, 2020 के तहत गलत बयानी द्वारा जबरन धर्मातरण के प्रयास का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

प्रयागराज के सिविल लाइंस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

महिला ने प्राथमिकी में आरोप लगाया कि वह मिस इंडिया प्रतियोगिता की तैयारी कर रही थी और सिविल लाइंस में जिम चलाती थी।

2018 में, वह कावी अहमद के संपर्क में आई, जिसने उसका नाम बदलकर उससे दोस्ती कर ली। आरोपी उसे ब्यूटी पार्लर खोलने के बहाने लखनऊ ले गया, जहां उसने नशीला पदार्थ देकर उसका यौन शोषण किया। उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा।

12 सितंबर 2021 को शहर के सिविल लाइंस इलाके में आरोपी ने महिला पर हमला कर दिया और उसका पीछा किया। अपनी जान बचाने के लिए पीड़िता पुलिस चौकी में भाग गई जिसके बाद उसने वर्तमान प्राथमिकी दर्ज कराई।

Related Posts

अखिलेश यादव का आरोप, UP में 19 लाख ‘फर्जी वोटर’? 

उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में प्रस्तावित विधानसभा…

Continue reading
दिव्या मित्तल बनाएंगी पार्टी, जनता शक्ति पार्टी होगा नाम!

बढ़ेंगी अनुप्रिया पटेल की मुश्किलें, अमिर्जापुर सदर से चुनाव…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA,  बढ़ रही है- भारत विरोधी नफरत!

US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA,  बढ़ रही है- भारत विरोधी नफरत!