सोलर सिस्टम से सिंचाई करने पर लागत लगभग शून्य : डा अंबरीश कुमार।

 

कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए लगातार अग्रसर 

 

समस्तीपुर पूसा डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत अवस्थित कृषि अभियंत्रण एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डा अंबरीश कुमार के देखरेख में वैज्ञानिकों की एक टीम ने चकहाजी गांव का भ्रमण किया। जिसका उद्देश्य सोलर सिस्टम से सिंचाई प्रबंधन करना है। भ्रमण के दौरान डॉ एस के पटेल, डॉ आर के तिवारी यह वैज्ञानिक सह प्रमुख कृषि विज्ञान केंद्र बिरौली साथ रहे।

भ्रमण के दौरान अधिष्ठाता डा कुमार ने विभिन्न किसान जिनके पास सोलर बेस्ट इरिगेशन सिस्टम का पूरा यूनिट मौजूद है उनसे विभिन्न प्रकार की तकनीकी जानकारी साझा की। किसानों के द्वारा इस सिस्टम को किसानों के हितकारी बताया गया और साथ ही साथ इसमें और विकास के लिए विश्वविद्यालय से तकनीकी सहयोग की भी गुजारिश की गई। बातचीत के दौरान किसानों के द्वारा यह बताया गया कि चकहाजी, चंदौली, मोरसंड एवं कैजिया के गांव में लगभग 30 सिस्टम कार्यरत हैं जिससे आज के समय में पूरा का पूरा सिंचाई का कार्य किया जाता है और डीजल पंपिंग सेट जो पहले सिंचाई का कार्य होता था आज के समय में पूरी तरह से उन गांव से खत्म हो चुका है इसका मतलब इन गांवों के किसान कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए लगातार अग्रसर है। सोलर सिस्टम से सिंचाई करने पर सिंचाई लागत भी लगभग शून्य हो जाता है तथा जिनके पास यह सिस्टम उपलब्ध है उनको साल में एक अच्छा इनकम प्राप्त हो रहा है।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप