भारत में कोरोनावायरस के 12,516 नए मामले, 501 लोगों की मौत

नई दिल्ली| भारत में बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस के 12,516 नए मामले सामने आए, जबकि 501 लोगों की मौत हुई है। ये आंकड़े स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को साझा किए।

वहीं बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस से 501 नई मौते हुई है, जिससे देश में मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,62,690 हो गई है।

कोरोनावायरस के बीते 24 घंटे में 13,155 संक्रमितों के ठीक होने से रिकवर होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,38,14,080 हो गई है। भारत की रिकवरी दर 98.26 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है।

कोरोना के 1,37,416 सक्रिय मामले हैं, जो बीते 267 दिनों में सबसे कम है। वर्तमान में कोरोना सक्रिय मामले देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.40 प्रतिशत हैं, जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है।

साथ ही बीते 24 घंटे में देशभर में कुल 11,65,286 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 62.10 करोड़ से ज्यादा टेस्ट किए हैं।

इस बीच, पिछले 49 दिनों से साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 1.10 प्रतिशत है, जो 2 प्रतिशत से कम बनी हुई है।

दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.07 प्रतिशत है, जो पिछले 39 दिनों से 2 प्रतिशत से नीचे और लगातार 74 दिनों से 3 प्रतिशत से कम है।

लोगों को बीते 24 घंटे में कोरोना की 53,81,889 वैक्सीन खुराक देने के साथ, भारत का कोविड टीकाकरण कवरेज शुक्रवार सुबह तक 110.79 करोड़ तक पहुंच गया है।

यह 1,13,18,816 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।

Related Posts

कैराना: शादी की दावत पर पुलिस का छापा, गोमांस से बने खाने को कराया नष्ट, दूल्हा गिरफ्तार
  • TN15TN15
  • June 20, 2026

उत्तर प्रदेश की कैराना पुलिस ने जंगल में…

Continue reading
Digestive Health: दस्त के साथ भयंकर कब्ज को न करें इग्नोर, हो सकता है कैंसर का संकेत 

अगर आपको कभी ऐसा महसूस हुआ है कि…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अखिलेश यादव का चुनावी ‘संकल्प’, यूपी में सरकार बनाने का दावा; अयोध्या को लेकर की बड़ी घोषणा

  • By TN15
  • June 27, 2026
अखिलेश यादव का चुनावी ‘संकल्प’, यूपी में सरकार बनाने का दावा; अयोध्या को लेकर की बड़ी घोषणा

महाराष्ट्र में पेपर लीक के चलते TET परीक्षा स्थगित, भिवंडी पुलिस ने हिरासत में लिए 3 आरोपी

  • By TN15
  • June 27, 2026
महाराष्ट्र में पेपर लीक के चलते TET परीक्षा स्थगित, भिवंडी पुलिस ने हिरासत में लिए 3 आरोपी

मुंबई में मुहर्रम जुलूस में जहर से भरे चूहे मारने वाले 14900 कैप्सूल बरामद, साजिश की आशंका  

  • By TN15
  • June 27, 2026
मुंबई में मुहर्रम जुलूस में जहर से भरे चूहे मारने वाले 14900 कैप्सूल बरामद, साजिश की आशंका  

69 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास सीएम योगी ने किया

  • By TN15
  • June 27, 2026
69 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास सीएम योगी ने किया

समाजवाद, धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र की जगह अब पढ़ाया जाएगा इमरजेंसी और एसआईआर! 

  • By TN15
  • June 27, 2026
समाजवाद, धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र की जगह अब पढ़ाया जाएगा इमरजेंसी और एसआईआर! 

राम मंदिर मामला : अब शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर लगे आरोप, SIT को मिली शिकायत, जांच की मांग

  • By TN15
  • June 27, 2026
राम मंदिर मामला : अब शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर लगे आरोप, SIT को मिली शिकायत, जांच की मांग