कोरोना : रणजी ट्रॉफी व अन्य टूर्नामेंट स्थगित हुए

द न्यूज़ 15

मुंबई | मंगलवार को देश में बढ़ते कोरोना मामलों के कारण भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2021-22 सत्र के लिए रणजी ट्रॉफी और अन्य घरेलू टूर्नामेंटों को स्थगित करने की घोषणा की।

रणजी ट्रॉफी के अलावा कर्नल सी. के. नायडू ट्रॉफी और सीनियर महिला टी-20 लीग को भी स्थगित कर दिया गया है। जो की इस महीने शुरू होने वाली थी, जबकि सीनियर महिला टी-20 लीग फरवरी में शुरू होने वाली थी।

बीसीसीआई ने कहा कि उसने खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ, मैच अधिकारियों और इसमें शामिल अन्य प्रतिभागियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान में कहा, बीसीसीआई खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ, मैच अधिकारियों और अन्य प्रतिभागियों की सुरक्षा से समझौता नहीं करना चाहता है और इसलिए, अगले नोटिस तक तीनों टूर्नामेंटों को रोकने का फैसला किया है।

बयान के अनुसार, बीसीसीआई ने स्वास्थ्य कर्मियों, राज्य संघों, खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ, मैच अधिकारियों और सभी सेवा प्रदाताओं के प्रयासों की सराहना की है, जिन्होंने मौजूदा 2021-22 में घरेलू 11 टूनार्मेंटों में 700 से अधिक मैचों की मेजबानी करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया।

Related Posts

‘वैभव को बनाएंगे अगला सचिन तेंदुलकर…’, BCCI ने बनाया जबरदस्त प्लान
  • TN15TN15
  • September 4, 2026

वैभव सूर्यवंशी ने बहुत कम उम्र में कामयाबी…

Continue reading
‘दुनिया हम पर हंस रही है’, आकिब जावेद ने बताया PCB ने बीच सीरीज क्यों किए बदलाव
  • TN15TN15
  • September 2, 2026

इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम टेस्ट सीरीज…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?

क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?

देश को गृह युद्ध की ओर धकेल रही खुद केंद्र सरकार ?

देश को गृह युद्ध की ओर धकेल रही खुद केंद्र सरकार ?

वैभव सूर्यवंशी बहुत स्मार्ट…ईशान किशन ने बोला 

वैभव सूर्यवंशी बहुत स्मार्ट…ईशान किशन ने बोला 

महाराष्ट्र: बच्चों संग किले से कूदकर महिला पहलवान ने दी जान, FIR दर्ज

महाराष्ट्र: बच्चों संग किले से कूदकर महिला पहलवान ने दी जान, FIR दर्ज

कनॉट प्लेस में आधी रात तक खुलेंगे 11 टॉयलेट, NDMC का फैस

कनॉट प्लेस में आधी रात तक खुलेंगे 11 टॉयलेट, NDMC का फैस

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- ‘यह सही नहीं है’

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- ‘यह सही नहीं है’