रक्सौल में पकड़ा गया 2 करोड़ से अधिक का प्रतिबंधित माल

सोनपुर। पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल में रेल सुरक्षा बल के अधिकारियों ने राजकीय रेल पुलिस और कस्टम के साथ मिलकर प्रतिबंधित वस्तुओं का एक बड़ा खेप पकड़ा है जिसकी कीमत करोड़ों में है। प्राप्त जानकारी के अनुसार संयुक्त अभियान चलाकर रक्सौल स्टेशन पर कुल 2 करोड़ 63 लाख रुपए से अधिक मूल्य वाले डिस्पोजेबल आई पॉड बरामद किए गए। रविवार की सुबह
08:35 बजे प्लेटफार्म संख्या 01 पर खड़ी गाड़ी संख्या 15273 रक्सौल-आनंद विहार सत्याग्रह एक्सप्रेस के एसएलआर की जांच के दौरान उपरोक्त माल को पकड़ा गया और स्टेशन पर उतार लिया गया । गाड़ी संख्या 15273 के एसएलआर कोच से कुल आठ पैकेट उतारे गये ।उसके बाद रेल सुरक्षा बल, रक्सौल, राजकीय रेल पुलिस, रक्सौल एवं कस्टम,रक्सौल द्वारा एसएलआर कोच से उतारे गये आठ पैकेटों को जीआरपी थाना, रक्सौल पर लाया गया जहां पर फाड़ कर देखा तो उसमें कुल 6598 अदद डिस्पोजेबल पॉड डिवाइस (प्रतिबंधित विदेशी वस्तु, नेपाल ) मिला जिसे जप्त कर लिया गया । अंतरराष्ट्रीय बाजार में जप्त की गई सामग्री की कीमत 26302600/- रुपये आकलित की गयी है।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    सुनो ए ताना शाह

    सुनो ए ताना शाह

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’