बेंगलुरु में ‘प्राइवेट पार्ट’ दिखाने के आरोप में सिपाही निलंबित

बेंगलुरु| बेंगलुरुमें एक महिला के साथ अश्लील व्यवहार करने और उसे अपना गुप्तांग दिखाने के आरोप में एक पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बेंगलुरु नॉर्थ ईस्ट डिवीजन के डीसीपी, सी.के. बाबा ने अमृतहल्ली थाने से जुड़े हेड कांस्टेबल चंद्रशेखर के निलंबन का आदेश जारी किया है।

पुलिस के मुताबिक, रविवार की रात चंद्रशेखर येलहंका जब वह घर जा रहा था, न्यू टाउन हाउसिंग बोर्ड के पास बाइक रोककर पेशाब कर रहा था। उसी दौरान उसने अपना गुप्तांग एक महिला को दिखाया, जो गली के कुत्तों को खिलाने के लिए घर से निकली थी। उसने महिला के साथ दुर्व्यवहार भी किया।

जब महिला ने उसके व्यवहार पर आपत्ति जताई तो उनके बीच तीखी नोकझोंक और बहस हो गई। स्थानीय निवासियों ने इसे फिल्माया लिया और वीडियो को बेंगलुरु पुलिस आयुक्त के सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर दिया।

पुलिसकर्मी के खिलाफ येलहंका न्यू टाउन पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 354 (ए) और 509 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है।

Related Posts

जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

जंगली सुअर, नीलगाय और बंदरों से फसलों के…

Continue reading
2 अक्टूबर को इंदौर में होगा संयुक्त किसान मोर्चा का मध्य प्रदेश का राज्य सम्मेलन

30 से अधिक किसान संगठनों के नेताओं ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

 2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

 2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

CEC के इस्तीफे की मांग के बीच सौरव,अभिजीत,आशुतोष की मुश्किलें बढ़ीं, HC में सुनवाई

CEC के इस्तीफे की मांग के बीच सौरव,अभिजीत,आशुतोष की मुश्किलें बढ़ीं, HC में सुनवाई

एशियन गेम्स में दूसरा गोल्ड, सिल्वर भी मिला, पीएम मोदी ने कहा- ‘Proud Moment’

एशियन गेम्स में दूसरा गोल्ड, सिल्वर भी मिला, पीएम मोदी ने कहा- ‘Proud Moment’