चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस को दुर्घटनाग्रस्त करने की साजिश नाकाम

 ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा,  एफआईआर दर्ज

मोतिहारी । आनंद बिहार से आ रही चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रैक पर रखे सीमेंट से बने क्षतिग्रस्त बेंच से टकरा गई। मंगलवार की रात मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड के पूर्वी चंपारण के चैलाहा हॉल्ट के 169 किलोमीटर के पास असामाजिक तत्वों ने डाउन रेलवे ट्रैक पर सीमेंट से बने बैठने वाले बेंच को क्षतिग्रस्त कर रेलवे ट्रैक पर रख ट्रेन को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश की। जबकि चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया और ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई। ट्रेन ड्राइवर ने आरपीएफ को इसकी सूचना दी। जिसके बाद जीआरपी पुलिस, रेलवे अभियंत्रण विभाग के कर्मचारी पदाधिकारी एवं मोतिहारी स्टेशन अधीक्षक मौके पर पहुंचे। सूचना पर नगर थाना के थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ पहुंचे। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि मामले में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर अपराधियों की तलाश में पुलिस जुट गई है।
बताया जाता है कि चैलाहां हाल्ट पर सांसद निधि से यात्रियों के बैठने के लिए सिमेंटेड बेंच बनवाया गया है। जिस बेंच को असामाजिक तत्वों ने तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया और उसी क्षतिग्रस्त सिमेंटेड हिस्से को डाउन ट्रैक पर लाकर रख दिया। उसी सिमेंटेड मलबा से आनंद विहार से लौट रही सत्याग्रह एक्सप्रेस टकरा गई। हालांकि इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।
घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे सुरक्षा बल, रेल पुलिस और रेलवे प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं। सीमेंटेड पोल से टकराने के बाद ट्रेन में थोड़ी देर के लिए स्थिति गंभीर बनी बनी रही. ट्रेन के सीमेंटेड पोल से टकराने के बाद अफरातफरी मच गई। रेल प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। बापूधाम मोतिहारी आरपीएफ पोस्ट कमांडर चंदन पासवान ने बताया कि
मामले की जांच की जा रही है। सामाजिक तत्वों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। इस मामले में असामाजिक तत्वों की पहचान कर केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार किया जाएगा ।

  • Related Posts

    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    गजब है बीजेपी नेताओं का। बिहार में अपराध…

    Continue reading
    बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    बिहार के भोजपुर में एक युवक ने बुधवार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

    • By TN15
    • June 18, 2026
    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

    • By TN15
    • June 18, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

    अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

    • By TN15
    • June 18, 2026
    अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

    ‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

    • By TN15
    • June 18, 2026
    ‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

    • By TN15
    • June 18, 2026
    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

    लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए

    • By TN15
    • June 18, 2026
    लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए