Site icon Thenews15.in

प्रोपेगेंडा से रची जा रही साजिश… कुमार विश्वास के वीडियो पर राघव चड्ढा का पलटवार

द न्यूज 15 

नई दिल्ली । कुमार विश्वास के बयान के बाद अब आप ने पलटवार किया है। बुधवार को आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए थे। अब इन आरोपों का आम आदमी पार्टी ने जवाब दिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा ने कहा कि प्रोपेगेंडा फैलाने के लिए ये साजिश रची जा रही है। अगर कुमार विश्वास को ये बात पहले ही मालूम थी तो साल 2017 के चुनाव में ये बात क्यों याद नहीं आई। पंजाब की जनता को बरगलाने के लिए ऐसा किया जा रहा है।
गुरुवार को आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा ने कुमार विश्वास के आरोपों पर जवाब दिया। राघव चड्ढा ने कहा कि पंजाब की जनता को भ्रमित करने के लिए ये साजिश रची जा रही है। पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी के साथ है। ये सब प्रोपेगेंडा फैलाने के लिए साजिश रची जा रही है। अगर कुमार विश्वास के आरोप सही हैं तो उन्होंने साल 2017 के चुनाव में ये बात क्यों नहीं कही। गौरतलब है कि कुमार विश्वास ने आम आदमी पार्टी के संयोजक के खिलाफ सनसनीखेज आरोप लगाए थे। कहा था कि अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए विश्वास ने कहा कि वो आदमी कुछ भी कर सकता है। केजरीवाल पंजाब के सीएम या स्वतंत्र राष्ट्र (खालिस्तान) के पहले प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। भगवंत मान(आम आदमी पार्टी के सीएम फेस) तो सिर्फ मोहरा हैं।

Exit mobile version